'इंस्पेक्टर राजेश्वरी आज नवनीत सिकेरा आपको सैल्यूट करता है', 'जाबांजी' के कायल हुए IPS अधिकारी
चेन्नई, 12 नवंबर: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई सहित कई हिस्सों में आसमान से हो रही बारिश आफत बनकर बरस रही है। राज्य में अब तक 14 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। चेन्नई में बाढ़ जैसे हालात बन चुके है। लोगों को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है। ऐसे में गुरुवार को एक महिला इंस्पेक्टर ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए बारिश में बेहोश हुए शख्स को कंधे पर लादकर अस्पताल पहुंचाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एक तरफ जहां महिला इंस्पेक्टर को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया है तो दूसरी तरफ उनकी 'जाबांजी' के यूपी के पुलिस अधिकारी IPS अफसर नवनीक सिकेरा भी कायल हो गए।
Recommended Video

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने किया सम्मानित
दरअसल, गुरुवार को चेन्नई टीपी चतरम पुलिस स्टेशन इंस्पेक्टर राजेश्वरी ने कमर तक पानी में घुसकर व्यक्ति की जान बचाई थी। शख्स बारिश के पानी में बेहोशी की हालत में था, जिसके बाद बिना देर किए इंस्पेक्टर राजेश्वरी ने उसको कंधे पर उठाकर एक ऑटोरिक्शा कर लेकर गईं, ताकि उसे पास के एक अस्पताल में ले जाया जा सकें। इस दौरान उनका दिल छूने वाले वाले इस नेक काम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने उनके इस कार्य के लिए इंस्पेक्टर राजेश्वरी को सम्मानित किया है।

युवक को कंधे पर उठाया और फिर अस्पताल भिजवाया
वहीं इस घटना पर खुद इंस्पेक्टर राजेश्वरी ने बताया था कि मैंने प्राथमिक उपचार दिया, जिसके बाद मैं उसे लेकर गई। वहां एक ऑटो आया हमने उसे अस्पताल भेज दिया। मैं अस्पताल गई, युवक की मां वहां थी। डॉक्टर ने कहा कि इलाज जारी है और चिंता की कोई बात नहीं। इधर, चेन्नई के पुलिस आयुक्त शंकर जीवालो ने कहा कि इंस्पेक्टर राजेश्वरी ने बेहतरीन काम किया है। वह एक बेहतरीन अधिकारी रही हैं।

आईपीएस नवनीत सिकेरा ने की तारीफ
उत्तर प्रदेश के चर्चित आईपीएस अफसर नवनीत सिकेरा ने भी इंस्पेक्टर राजेश्वरी की फोटो शेयर करते हुए उनके इस कदम की सराहना की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- इंस्पेक्टर राजेश्वरी आज नवनीत सिकेरा आपको सैल्यूट करता है। पढ़े उनके पूरा पोस्ट-












Click it and Unblock the Notifications