युवक का सिर काटा, थैले में रखा और पहुंचा आया कोतवाली
पुलिस ने बताया है कि कटे हुए सिर को एक दुपहिये वाहन से लाया गया और बुधवार की रात कुड्डालोर जिले के रेड्डीचावदी पुलिस स्टेशन में रख दिया गया।
चेन्नई। बेंगलुरू में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस तक को हैरत में डाल दिया है। ये मामला पुलिस स्टेशन में युवक का धड़ से अलग सिर डाल देने का है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। घटना कुड्डालोर जिले की है।

पुलिस ने बताया है कि कटे हुए सिर को एक दुपहिये वाहन से लाया गया और बुधवार की रात कुड्डालोर जिले के रेड्डीचावदी पुलिस स्टेशन में रख दिया गया। जब पुलिसकर्मियों ने बाहर आकर देखा कि ये क्या रखा गया है तो उनके भी होश फाख्ता हो गए। लाश 19 साल के एक युवक की बताई जा रही है।
एनडीटीवी की खबर के अनुसार, पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद कहा कि यह हत्या रेड्डीचावदी पुलिस स्टेशन से पांच किलोमीटर के करीब एक झील के पास हुई, जहां से युवक कटा सिर पुलिस स्टेशन लाया गया। पुलिस ने इस हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications