Chennai: धर्मलिंगेश्वर मंदिर में बड़ा हादसा, धार्मिक अनुष्ठान के दौरान डूबने से 5 पुजारियों की मौत
Chennai temple incident: चेन्नई के धर्मलिंगेश्वर मंदिर में बड़ा हादसा हो गया, यहां तालाब नुमान पानी की टंकी में डूबने से 5 पुजारियों की मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के इंदौर में 30 मार्च को रामनवमी पर बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हुए हादसे के बाद अब तमिलनाडु के चेन्नई के एक मंदिर में भी ऐसा ही हादसा सामने आया है। जहां पानी के टैंक में डूबने से 5 लोगों की मौत हो गई।
इंदौर के बाद अब चेन्नई में हादसा
30 मार्च को इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में बावड़ी ढहने से 36 लोगों की मौत हो गई थी। हादसा इतना भयनाक था कि मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई। वहीं अब चेन्नई के धर्मलिंगेश्वर मंदिर में ऐसा ही हादसा हुआ। जहां 5 पुजारियों की मौत हो गई।
मंदिर में बने तालाब में हुआ हादसा
मंदिर में बनी पानी की टंकी में जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था। चेन्नई पुलिस ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि मूवरासमपेट में स्थित धर्मलिंगेश्वर मंदिर में तालाब नुमा पानी की टंकी में डूबने से 5 पुजारियों की मौत हुई है।
डूबने से 5 पुजारियों की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंदिर में बने तालाब के अंदर पुजारी और कुछ सेवक घेरे में धार्मिक अनुष्ठान कर रहे थे। इसी दौरान एक पुजारी तालाब में डूबने लगा, जिसको बचाने के लिए चार अन्य भी कोशिश करने लगे, जिसके बाद पांचों की पानी में डूबने मौत हो गई।
डूबने से बचाने के लिए उतरे थे 2 पुजारी
हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दमकल और बचाव दल ने तालाब से शवों को निकालाकर सरकारी अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त 3 पुजारी गहरे पानी में डूबने लगे, जिनको बचाने के लिए 2 और पुजारी बचाने के लिए उतरे, लेकिन वो भी नहीं बचे।
सभी मृतकों की उम्र 18 से 24 साल के बीच बताई जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले इंदौर के बावड़ी हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में महिलाओं से लेकर पांच साल तक का बच्चा भी शामिल था।












Click it and Unblock the Notifications