तमिलनाडु में बढ़ रहा 'द फैमिली मैन 2' के खिलाफ गुस्सा, अब तमिल फिल्म मेकर चेरन ने की यह मांग
चेन्नई, जून 07: अभिनेता और राजनेता सीमन ने शनिवार को ट्विटर पर द फैमिली मैन के दूसरे सीजन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। वहीं अब तमिल फिल्म निर्माता चेरन ने भी वेब सीरीज पर बैन लगाने की मांग की है। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए वेब सीरीज पर आरोप लगाया है कि द फैमिली मैन ने श्रीलंका में तमिलों की मुक्ति की लड़ाई के पीछे के इतिहास को गलत तरीके से पेश किया है।

चेरन ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अमेजन प्राइम की सदस्यता भी छोड़ दी है, जो वर्तमान में द फैमिली मैन 2 की स्ट्रीमिंग कर रहा है। फिल्म निर्माता तमिल फिल्मों ऑटोग्राफ, भारती कन्नम्मा, पोर्ककलाम और वेट्री कोडी कट्टू के लिए लोकप्रिय हैं। इससे पहले अभिनेता-राजनेता सीमन ने तमिलों को बदनाम करने के लिए शो पर प्रतिबंध लगाने की मांग थी। सीमन ने तमिलनाडु सरकार से हस्तक्षेप करने और शो को प्रसारित होने से रोकने का भी आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि वेब सीरीज फैमिली मैन 2 को नजरअंदाज करना होगा, क्योंकि यह श्रीलंका में तमिल जाति की मुक्ति के लिए लड़े गए आंदोलन के इतिहास को गलत तरीके से दर्शाती है। चेरन ने कहा कि वह शो के ऑफ एयर होने तक अमेजन प्राइम को सब्सक्राइब नहीं करेंगे।
राज एंड डीके की ओर से बनाई गई वेब सीरीज में मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि दूसरे सीजन में सामंथा अक्किनेनी भी श्रीलंकाई तमिल के रूप में हैं। इस शो का प्रीमियर 4 जून को अमेजन प्राइम पर हुआ था। शो के रिलीज के बाद से कई नेटिजन्स ने शो पर अपनी नाराजगी व्यक्त करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया था।
-
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications