प्रश्नपत्र में ट्रैक्टर रैली हिंसा से जुड़े एक सवाल के कारण विवादों में आया चेन्नई का यह स्कूल

चेन्नई का एक सीबीएसई स्कूल परीक्षा में पूछे गए एक सवाल के कारण विवादों में आ गया है।

चेन्नई। चेन्नई का एक सीबीएसई स्कूल परीक्षा में पूछे गए एक सवाल के कारण विवादों में आ गया है। दरअसल चेन्नई के डीएवी बॉयज स्कूल में दसवीं की परीक्षा दे रहे छात्रों से राजनीति के प्रश्नपत्र में 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली के जुड़ा एक सवाल पूछा गया था जिसमें किसानों को 'शरारती' और 'हिंसक उन्मादी' कहकर संबोधित किया गया।

dav school

Recommended Video

    Farmers Protest: Chennai के School में प्रदर्शनकारी किसानों को बताया गया 'हिंसक' | वनइंडिया हिंदी

    11 फरवरी को हुई परीक्षा में प्रश्नपत्र के खंड बी में एक प्रश्न पूछा गया जिसमें लिखा था- गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में कृषि कानूनों के खिलाफ हुई द्वेषपूर्ण हिंसा ने नागरिकों के दिलों को धिक्कार और घृणा से भर दिया। इस हिंसा में दिल्ली की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान हुआ और दिन के उजाले में पुलिस कर्मियों पर भी हमला किया गया।

    यह भी पढ़े: Pongal 2021: चेन्नई पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत ने की कादुम्बडी मंदिर में पूजा

    अपने शहर के दैनिक समाचार पत्र के संपादक को शरारती तत्वों के इस भयानक, हिंसक कार्य की निंदा करते हुए एक पत्र लिखें, जो यह महसूस करने में असफल रहे हैं कि देश निजी आवश्यकताओं और हितों से पहले आता है। सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करना, राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित करना, और पुलिस कर्मियों पर हमला करना कुछ विभिन्न अवैध अपराध हैं, जिन्हें किसी भी कारण से कभी भी उचित नहीं ठहराया जा सकता है।'

    प्रश्नपत्र में छात्रों से ऐसे हिंसक उन्मादियों को विफल करने के लिए कुछ उपाय भी सुझाने को कहा गया जो बाहरी प्रवृत्ति के तहत कार्य करते हैं। गौरतलब है कि 26 जनवरी को दिल्ली कृषि कानूनों के विरोध में हुई किसानों की ट्रैक्टर रैली में हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें किसान प्रदर्शनकारियों की पुलिसकर्मियों के साथ हिंसक झड़प हुई जिसमें दिल्ली पुलिस के कई जवान घायल हो गए थे। इस हिंसा में दिल्ली की सार्वजनिक संपत्ति को भी भारी नुकसान हुआ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+