चेन्नई में बाढ़ से राहत के लिये कहां-कहां से जुटेंगी टीमें

नई दिल्ली। तमिलनाडु में तेज़ बारिश के बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हालात के आकलन के लिए सरकार ने गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव श्री टी वी एस एन प्रसाद की अगुआई में एक उच्च स्तरीय अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम को प्रतिनियुक्त किया है। राहत कार्य के लिये सरकार ने 939 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।

Chennai Flood

इस टीम में देश के अलग-अलग हिस्सों से लोगों को जोड़ा गया है। टीम में दिल्ली से कृषि, वित्त, ग्रामीण विकास, पेयजल और विद्युत मंत्रालयों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

चेन्नई से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रतिनिधि और बंगलुरू से केंद्रीय जल आयोग एवं जल संसाधन मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस टीम का गठन राज्य सरकार से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को किए गए अनुरोध के बाद किया गया है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार 23 नवम्बर, 2015 को तमिलनाडु को बाढ़ के बाद उपजे हालात से निपटने के लिए राज्य की सहायता करने के लिए फौरन 939.63 करोड़ की वित्तीय मदद देने का आदेश जारी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+