एयर इंडिया के पायलेट ने इंजीनियर को प्लेन के कॉकपिट में धुना

चेन्नई। चेन्नई से पेरिस जा रही एयर इंडिया के एक विमान में पायलट और फ्लाइट इंजीनियर के बीच मारपीट होने के चलते विमान ने देर से उड़ान भरी। इस हवाई जहाज में कुल 118 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि विमान में हुई मारपीट के चलते विमान ने 3 घंटे विलंब से उड़ान भरी।

air india

हवाई अड्डा सूत्रों की मानें तो विमान संख्या एमआई143 आज सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर चेन्नई से रवाना होने वाली थी। लेकिन पायलट माणिकलाल ने उडान भरने के पहले विमान की जांच के दौरान उसमें कुछ तकनीकी खराबी होने की जानकारी फलाइट इंजीनियर कन्नन को दी। जिसके बाद कन्नन ने जहाज की खराबी ठीक करने के बाद पायलट को इस बारे में बताया लेकिन पायलट इससे संतुष्ट नहीं हुआ। इसके बाद दोनों में कहासुनी होने के बाद कॉकपिट में ही हाथापाई हो गयी।

माणिकलाल ने फलाइट इंजीनियर कन्नन के बीच हुई मारपीट में कन्नन को कुछ चोटें भी आईं। दोंनो के बीच यह हाथापाई विमान के काकपिट के अंदर हुयी। इसकी जानकारी मिलते ही हवाई अड्डा के वरिष्ठ अधिकारी विमान में पहुंच गए और दोनों के बीच झगडा निबटाया।

फलाइट इंजीनियर को मरहम पट्टी कराने के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। इस पूरे प्रकरण में तीन घंटे लग गए और 8 बजकर 45 मिनट पर रवाना होने वाला विमान 11 बजकर 40 मिनट पर रवाना हुआ। विमान के पायलट को बदल दिया गया और माणिकलाल के स्थान पायलट कृष्णकुमार विमान को लेकर रवाना हुए।

एयर इंडिया के अधिकारियों ने इस बाबत संपर्क करने पर बताया कि कंपनी प्रबंधन मामले की जांच करेगा और उसके आधार पर ही आगे की कार्रवायी की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि जांच पूरी होने तक पायलट माणिकलाल को विमान उडाने पर रोक लगा दी गयी है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+