Chennai bar collapses: चेन्नई में चर्चित बार की छत गिरने से 3 लोगों की मौत, मेट्रो प्रोजेक्ट पर उठ रही ऊंगली
चेन्नई के अलवरपेट इलाके में गुरुवार को एक लोकप्रिय बार की छत गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। चामियर्स रोड पर स्थित इस बार का नाम सेखमेट बार है। जांचकर्ताओं ने बताया कि बार की पहली मंजिल की छत ढह गई है।
बचाव दल घटना स्थल पर राहत कार्य चला रहे हैं। अभी तक छत गिरने की वजह का पता नहीं चल पाया है। वहीं, कुछ लोग बार के सामने चल रहे मेट्रो रेल कार्य पर उंगली उठा रहे हैं।

राज्य अग्निशमन सेवा प्रमुख अबाश कुमार ने एएनआई को बताया, "3 लोगों की मौत हो गई है। उनकी पहचान श्रमिकों के रूप में की गई है। बचाव दल यह देखने के लिए काम कर रहे हैं कि कहीं कोई और फंसा तो नहीं है।"
पूर्वी क्षेत्र के संयुक्त आयुक्त धर्मराज का कहना है, "तीन मौतों की सूचना मिली है। हमने जांच शुरू कर दी है। कारण पता चलने के बाद ही हम यह पता लगा पाएंगे कि किसी के खिलाफ कोई मामला है या नहीं। जांच के आधार पर, यदि कोई जिम्मेदारी है जिसे ठीक किया जाएगा वह किया जाएगा। मलबा साफ कर दिया गया है और हमने मौके की जांच की है। ये तीनों क्लब के कर्मचारी हैं।"
#WATCH | Chennai: Joint Commissioner East Zone, Dharmaraj says "Three deaths have been reported. We have started the investigation. We can only find out if there is a case against anyone once the reason is known. Based on the investigation, if there is any responsibility to be… pic.twitter.com/cs65UP8DfE
— ANI (@ANI) March 28, 2024
अधिकारियों ने कहा कि जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त बार चालू था। संयुक्त पुलिस आयुक्त प्रेम आनंद सिन्हा ने कहा, "हम जांच कर रहे हैं कि क्या उस समय मेट्रो रेल कार्य में कोई बड़ा भारी-भरकम काम चल रहा था।" इस बीच अधिकारियों ने छत गिरने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हालांकि शहर पुलिस ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications