पंजाब में आपके हिसाब से कांग्रेस का सीएम उम्मीदवार किसे बनाया जाना चाहिए, सोनू सूद ने लिया इस शख्स का नाम

एक प्रतिष्ठित समाचार चैनल ने सोनू सूद से पंजाब में कांग्रेस से सीएम उम्मीदवार पर राय जाननी चाही तो सोनू ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को ही कांग्रेस की ओर से सीएम का उम्मीदवार घोषित किया जाना चाहिए।

चंडीगढ़, 24 जनवरी। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की बहन पंजाब के मोगा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। सोनू सूद अपनी बहन के लिए प्रचार करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, सोनू सूद का यह भी कहना है कि वह किसी पार्टी को सपोर्ट नहीं कर रहे हैं, चूंकि उनकी बहन एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं इसिलिए वह केवल अपनी बहन का समर्थन कर रहे हैं। एक प्रतिष्ठित समाचार चैनल ने सोनू सूद से पंजाब में कांग्रेस से सीएम उम्मीदवार पर राय जाननी चाही तो सोनू ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को ही कांग्रेस की ओर से सीएम का उम्मीदवार घोषित किया जाना चाहिए।

Recommended Video

    Punjab Election 2022: Sonu Sood ने बताया कब लेंगे राजनीति में एंट्री | Malvika Sood | वनइंडिया हिंदी
    Sonu Sood

    चन्नी जमीन से जुड़े हुए नेता

    उन्होंने कहा कि चन्नी जमीन से जुड़े नेता हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री के पद पर ज्यादा समय भी नहीं गुजारा है, इसलिए उन्हें एक और मौका दिया जाना चाहिए। हालांकि उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को भी एक अच्छा और ईमानदार इंसान बताया।

    यह भी पढ़ें: 'मैं चला' की हीरोइन प्रज्ञा का खुलासा, पहली बार मिली तो सलमान से उनको छूने की मांगी थी परमिशन

    उन्हें जनता की सेवा करने का कम समय मिला है

    सोनू सूद ने कहा कि उन्होंने चन्नी से मुलाकात की थी। वह जमीन से जुड़े हुए नेता हैं। तीन महीने के कार्यकाल में उन्होंने बेहतरीन काम किया है, लेकिन काम करने के लिए किसी भी इंसान के लिए यह बहुत कम समय है। यह पिल्कुल वैसा ही है जैसे आप बैटिंग करने जा रहे हों और अचानक ही टी ब्रेक हो जाए। मुझे लगता है कि उन्हें दोबारा मौका दिया जाना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+