'मैं चला' की हीरोइन प्रज्ञा का खुलासा, पहली बार मिली तो सलमान से उनको छूने की मांगी थी परमिशन
मुंबई, 24 जनवरी: सलमान खान के साथ 'मैं चला' गाने में दिखने वाली हीरोइन प्रज्ञा जायसवाल का कहना है कि पहली बार वो सलमान से मिली तो काफी नर्वस थीं। साउथ इंडिया की फिल्म इंडस्ट्री से आईं प्रज्ञा ने 'मैं चला' गाने में सलमान के साथ शूटिंग के एक्सपीरियंस के बारे में बात की है। उनका कहना है कि जब पहले दिन सेट पर वो सलमान के सामने आईं तो उन्होंने सलमान से पूछा था कि क्या वो उनको छू सकती हैं।

प्रज्ञा ने सलमान से पहली मुलाकात का किया खुलासा
प्रज्ञा जायसवाल ने सलमान खान के साथ 'मैं चला' गाने पर बात करते हुए एक इंटरव्यू में कहा, मैं गाने के शूट के लिए पहली बार सलमान खान सर से मिली तो काफी नर्वस थी। जब आप सलमान खान जैसे स्टार से मिते हैं तो श्योर होना चाहते हैं कि आपसे कुछ गलत ना हो। मैं श्योर होना चाहती थी और पहले दिन ही मैंने सलमान सर से पूछ लिया कि क्या मैं आपको छू सकती हूं?

सलमान खान ने दिया ये जवाब
प्रज्ञा ने कहा, दरअसल यह एक रोमांटिक गाना है। मैं कुछ ऐसा नहीं करना चाहती थी, जिससे उनको लगे कि ये कुछ ज्यादा ही कर रही है। इसलिए मैंने उनकी परमिशन मांगी। मेरे पूछने पर सलमान सर मुस्कुरा दिए और कहा कि कोई प्रॉब्लम नहीं, आप मुझे छू सकती हो। इसके बाद मैं कंफर्टेबल हो गई।

गुरु रंधावा भी हैं गाने में
प्रज्ञा जायसवाल और सलमान खान का ये नया गाना 'मैं चला आजकल खूब चर्चा में हैं। गाने को यूलिया वंतूर भी हैं, गुरु रंधावा ने ये गाना गाया है। प्रज्ञा जायसवाल की बात करें तो प्रज्ञा साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में करीब 8 साल से सक्रि हैं। हिंदी सिनेमा के लिए अभी वो नई हैं। हालांकि अब सलमान खान के साथ गाना आने के बाद उनकी काफी चर्चा हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications