म्‍यूजिक कंपोजर विशाल डडलानी ने जैन मुनि तरुण सागर से कान पकड़ कर मांगी माफी

नई दिल्‍ली। हिंदी फिल्‍मों के म्‍यूजिक कंपोजर विशाल डडलानी ने जैन गुरु मुनि तरुण सागर पर की गई टिप्‍पणी को लेकर उनसे माफी मांग ली है।

vishal dadlani

विशाल डडलानी ने चंडीगढ़ में जैन मुनि तरुण सागर से माफी मांगी। इसके बाद विशाल डडलानी ने कहा कि जैन गुरु मुनि तरुण सागर जी महाराज ने मेरी माफी को स्‍वीकार कर लिया है।

हरियाणा विधानसभा में जैन मुनि तरुण सागर ने विधानसभा सदस्‍यों को संबोधित किया था। इस पर विशाल डडलानी ने सवाल उठाए थे।

बॉलीवुड के गायक विशाल डडलानी को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली थी। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था। विशाल डडलानी को सुप्रीम कोर्ट से झटका जैन मुनि तरुण सागर पर विवादित ट्वीट करके मुश्किल में फंसे बॉलीवुड के सिंगर विशाल डडलानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही थी।

उन पर धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में केस दर्ज कराया गया है, साथ ही गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रही है।

इसी मामले में विशाल डडलानी ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी देकर गिरफ्तारी पर रोक की मांग की थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें किसी भी तरह की राहत से इंकार कर दिया। साथ ही इस मामले को हाईकोर्ट ले जाने के लिए कहा है।

जैन मुनि तरुण जी महाराज पर ट्वीट कर फंसे विशाल बता दें कि जैन मुनि तरुण सागर ने 26 अगस्त को हरियाणा विधानसभा में विधायकों को प्रवचन दिया गया। जिसमें उन्होंने राजनीतिज्ञों को अपने आचरण में सुधार की नसीहत दी थी।

बाद में सोशल मीडिया पर लगातार उन्होंने लोगों से माफी मांगी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने दिया हाईकोर्ट में अपील का निर्देश दिल्ली के शाहदरा में उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई। इसी मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए विशाल ददलानी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। हालांकि उन्हें इससे राहत नहीं मिली है। सर्वोच्च अदालत ने इस मामले को हाईकोर्ट ले जाने के लिए कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+