हरियाणवी किसान के बेटे अमित बिश्नोई का अमेरिका में डंका, अमेजन से मिला 1 करोड़ की नौकरी का पैकेज

Haryana News in Hindi, चंडीगढ़। हरियाणा में हिसार के ठसका गांव के रहने वाले अमित बिश्नोई को अमेरिकी कंपनी अमेजन (Amazon) से एक करोड़ रुपए सालाना पैकेज की नौकरी मिली है। अमित का बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर सलेक्शन हुआ है। एक किसान के बेटे को सबसे बड़ी कंपनी से ऑफर मिलने की खबर​ मिलते ही अमित के परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके चाहने वाले उन्हें फोन कर बधाईयां देने लगे।

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय से पढ़े हैं अमित

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय से पढ़े हैं अमित

अमित बिश्नोई के पिता आदमुपर क्षेत्र के ठसका गांव के किसान हैं। अमित की कामयाबी पर मामा कृष्ण खिच्चड़ ने बताया कि, अमित की मां बिरखा देवी और पिता का नाम सियाराम पंवार है। उसका बचपन नाना-नानी के पास गाँव सारंगपुर में बीता। उसने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई आदमपुर के गुरु जंभेश्वर स्कूल और शांति निकेतन स्कूल से की थी। फिर, वह हिसार के डीएवी स्कूल में पढ़ा। जहां उसने 12वीं पास की और फिर आईआईटी में दाखिले के लिए कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन पाई। बाद में गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन किया।

2017 में चले गए थे अमेरिका

2017 में चले गए थे अमेरिका

वर्ष 2017 में अमित को अमेरिका की दो यूनिवर्सिटी से एडमिशन के लिए कॉल आया। तब अमित कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी लॉन्‍गबीच चले गए। वहां मई 2019 में उन्होंने से कंप्यूटर साइंस में स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल की। जिसके बाद अब उन्हें यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के सदस्य पृथ्वी सिंह बैनीवाल ने अमित के बारे में बताते हुए कहा कि उसके सलेक्शन से क्षेत्र के लोग काफी खुश हैं।

खबर मिलते ही रवाना हो गए सगे-संबंधी

खबर मिलते ही रवाना हो गए सगे-संबंधी

अमेरिका में दीक्षांत समारोह में अमित के नाना रामनारायण, नानी रोशनी देवी, मामा कृष्ण खिचड़, बुआ कृष्णा देवी, बहन रानी बिश्नोई, उर्वशी बिश्नोई, जीजा राहुल बिश्नोई और चाचा जगदीश बिश्नोई आदि सभी पहुंचे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+