अफ्रीका से चंडीगढ़ लौटी महिला क्वारंटाइन में रहने के बजाए 5 स्टार होटल चली गई, ओमिक्रॉन पॉजिटिव

चंडीगढ़। एक महिला जो दो दिन पहले दक्षिण अफ्रीका से चंडीगढ़ लौटी थी, वह अपनी लापरवाही से कोरोनावायरस के नए वैरिंएट का शिकार हो गई। उसका कोविड-टेस्ट हुआ था और उसे क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा गया था। मगर, कथित-तौर पर उसने होम-क्वारंटाइन को तोड़ा और एक पांच सितारा होटल में चली गई। जिसके बाद पता चलने पर अधिकारियों ने उसके खिलाफ कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

Omicron

बता दें कि, "हाई-रिस्क" देशों से भारत आ रहे यात्रियों के लिए विशेष रूप से ऐसे आदेश हैं कि वो अतिरिक्त सावधानी बरतें और क्वारंटाइन में ही रहें। बावजूद इसके उक्त महिला ने नियमों की अवहेलना की। आधिकारिक सूचना के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद महिला एक दिसंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर 48-बी स्थित एक हाउसिंग सोसायटी में पहुंची। जबकि, वह "हाई-रिस्क" वाले देशों से आने वालों लोगों में से एक थी, जहां ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया है। पिछले दिनों केंद्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया था कि, दक्षिण अफ्रीका के एक यात्री ने अपने साथ के 2 लोगों के साथ कोरोना टेस्ट कराया था, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके बाद उन्हें क्वारंटाइन में भेजा गया।

Omicron

दक्षिण अफ्रीका में इसका खतरा ज्यादा
स्ट्रेट्जी एक्सपर्ट ब्रह्म चेलानी ने कहा कि, दक्षिण अफ्रीका को लक्षित करने वाले कोरोनावायरस के नए वैरिएंट से फैले भय और यात्रा प्रतिबंधों के बाद, प्रारंभिक शोध से पता चलता है कि ओमिक्रॉन अन्य कोविड-वैरिएंट की तुलना में कम गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। चेलानी ने कहा कि, यह उत्परिवर्तित होता है। कोरोनावायरस के पहले के अन्य विषाणुओं की तरह, कम घातक लेकिन अधिक तेजी से फैलता जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+