आमिर खान को थप्पड़ मारने वाले को शिवसेना देगी 1 लाख रुपए का ईनाम
चंडीगढ़। असहिष्णुता के खिलाफ दिए बयान के बाद अभिनेता आमिर खान पर शिवसेना नए इनाम का ऐलान कर दिया है। पंजाब शिवसेना ने आमिर खान को तमाचा मारने वाले को एक लाख रुपए देने की घोषणा की है।

शिवसेना की पंजाब विंग के अध्यक्ष राजीव टंडन ने काह कि जो भी आमिर खान को एक थप्पड़ मारेगा हम उसे एक लाख रुपए का इनाम देंगे।
आमिर खान के बयान के बाद कई हिंदू संगठन उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आमिर खान इस वक्त लुधियाना के एक होटल में ठहरे हैं और उनके होटल के बाहर लोग जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान आमिर ने पिछले कुछ महीनों में देश के माहौल बिगड़ा है और उन्होंने इसपर निराशा जतायी थी।
आमिर ने कहा कि था कि मेरी पत्नी ने देश से बाहर जाने की बात कही थी, उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा था कि ह आस पास के माहौल को लेकर चिंतित है।












Click it and Unblock the Notifications