Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चंडीगढ़ के मशहूर रॉक गार्डन के निर्माता नेक चंद नहीं रहे

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के मशहूर रॉक गार्डन के निर्माता नेकचंद नहीं रहे। उनका यहां पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रीसर्च (पीजीआईएमईआर) में शुक्रवार को निधन हो गया।

Nek Chand

नेकचंद के परिवार के सदस्यों ने उनके निधन की जानकारी दी। वह 90 साल के थे और मधुमेह, उच्च रक्तचाप तथा कैंसर से पीड़ित थे। वह पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे।

नेकचंद का पार्थिव शरीर शुक्रवार को अंतिम दर्शन के लिए रॉक गार्डन में रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को चंडीगढ़ में किया जाएगा।

नेकचंद भारत के सर्वाधिक चर्चित कलाकारों में से एक थे। उनकी कृतियां पेरिस, लंदन, न्यूयॉर्क, वाशिंगटन डीसी तथा बर्लिन जैसे दुनिया के मशहूर शहरों में भी शुमार हैं। उन पर कई किताबें भी लिखी जा रही हैं। कई देशों ने उन्हें मानद नागरिकता की पेशकश की।

वह 1950 और 1960 के दशक में चंडीगढ़ में एक निर्माण परियोजना में सड़क निरीक्षक थे। उस समय इस 'खूबसूरत शहर' का डिजाइन फ्रांस के वास्तुकार ली कॉरबिजीयर तैयार कर रहे थे।

नेकचंद ने लोगों द्वारा फेंके जाने वाले कचरे से कलात्मक कृतियां बनाने की कला ईजाद की और उत्तरी चंडीगढ़ के वन क्षेत्र में चुपचाप अपनी प्रयोगशाला बनाई, ताकि वह अपनी रचनाओं को आकार दे सकें।

उन्हें 1984 में पद्मश्री से नावाजा गया, लेकिन नेकचंद फाउंडेशन का मानना है कि भारतीय कला जगत में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें और उच्च सम्मान से नवाजा जाना चाहिए।

नेकचंद की कलाकृतियों में टूटी हुई चूड़ियों, मिट्टी के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक स्विच, प्लग, ट्यूब लाइट, मार्बल, टाइल्स, घरों में बेकार पड़े सामान, पत्थर, भवन निर्माण सामग्री तथा अन्य चीजों को भी शामिल किया गया।

रॉक गार्डन चंडीगढ़ के सेक्टर-एक में स्थित है। यह 35 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इसे नेकचंद द्वारा निर्मित एक ऐसे 'साम्राज्य' के रूप में जाना जा सकता है, जिसमें ग्रामीण परिवेश तथा अन्य स्थानों के साथ-साथ भारत के समग्र जीवन एवं पारिस्थितिकी को दर्शाया गया है। यहां झरना, खुला थियेटर तथा एक छोटा सा तालाब भी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+