हरियाणा: रक्षाबंधन तक महिला-बच्‍चों के लिए खट्टर सरकार ने दी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने बुधवार दोपहर से रक्षाबंधन के त्यौहार तक महिला-बच्‍चों को बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया है। यानी, 36 घंटे तक बहनें राज्य में कहीं भी रोडवेज बसों में निशुल्क सफर कर सकती हैं। 14 अगस्त, बुधवार दोपहर 12 बजे से 15 अगस्त रात्रि 12 बजे तक यह सुविधा मान्य होगी। खास बात यह है कि हरियाणा राज्य परिवहन की साधारण बसों की यह सुविधा दिल्ली व चंडीगढ़ से आने वाली बसों में भी मिलेगी।

25 इंस्पेक्टर बस संचालन कराएंगे

25 इंस्पेक्टर बस संचालन कराएंगे

संवाददाता के अनुसार, अधिकारियों ने कहा है कि महिलाओं की मदद के लिए 3 पूछताछ केंद्र भी खुलेंगे। इतना ही नहीं, राज्य में 25 इंस्पेक्टर बस संचालन के साथ-साथ महिलाओं को होने वाली असुविधाओं पर भी नजर रखेंगे।

उमड़ने वाली भीड़ की रक्षा-सुरक्षा

उमड़ने वाली भीड़ की रक्षा-सुरक्षा

बस स्टैंड पर उमड़ने वाली भीड़ की रक्षा-सुरक्षा को लेकर डिपो महाप्रबंधक ने अधीनस्थों के साथ मंथन किया है। जिसमें तय हुआ कि बस स्टैंड से तब तक बसें संचालित की जाएंगी, जब तक महिलाएं बस स्टैंड पर होंगी।

सुविधा महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों पर लागू

सुविधा महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों पर लागू

रोहतक डिपो के महाप्रबंधक जोगेंदर सिंह ने बताया कि बुधवार से बस स्टैंड पर भीड़ के उमड़ने की संभावना के चलते पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि कोई दिक्कत नहीं हो। निगरानी के लिए 20 सीसीटीवी कैमरे भी अतिरिक्त लगाए हैं। उन्होंने कहा कि य‍ह सुविधा महिलाओं और उनके 15 साल तक के बच्चों को मिलेगी।

इन बसों में लेनी पड़ेगी टिकट

इन बसों में लेनी पड़ेगी टिकट

अधिकारियों ने साफ किया कि मुफ्त सुविधा वातानुकूलित (एसी) बसों और दूसरे राज्यों में रोडवेज बसों में यात्रा करने पर नहीं मिलेगी। इसके लिए उनको किराया देना पड़ेगा। बहरहाल, महिलाएं अन्य राज्यों की तरह हरियाणा की रोडवेज बसों में निशुल्क सफर कर सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+