राकेश टिकैत बुधवार को बाबा लाभ सिंह की हौसला अफ़ज़ाई के लिए मटका चौक पहुंचेंगे
बाबा लाभ सिंह से राजनेताओं के मिलने सिसिला जारी है। कुछ दिन पहले शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल भी बाबा लाभ सिंह से मिलने पहुंचे थे। आपको बता दें कि बाबा लाभ सिंह की उम्र 70 साल है और करनाल के रहने वाले हैं।
चंडीगढ़. अगस्त 10, 2021। 26 नवम्बर से किसानों का केंद्र के सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन जारी है। केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में कई राजनीतिक पार्टियां विरोध प्रदर्शन कर रही हैं तो कई राजनेता ट्वीट पर ट्वीट के ज़रिए किसानों के आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। किसानों के समर्थन में कृषि कानूनों की वापसी के लिए बाबा लाभ सिंह का नाम सुर्खियों में है। इसी कड़ी में बाबा लाभ सिंह की हौसला अफ़ज़ाई के लिए निर्मल सिंह के कहने पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत 11 अगस्त बुधवार के रोज़ शाम 7:30 बजे मटका चौक सेक्टर 17 चंडीगढ़ आ रहे हैं। आपको बता दें कि निर्मल सिंह करीब आठ महीनों से लगातार किसान आंदोलन से जुड़े हुए हैं और किसानो की सेवा कर रहे हैं।

बाबा लाभ सिंह करीब 5 महीनों से किसानों के समर्थन में कृषि कानूनों की वापसी के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। वह बीते मार्च से मटका चौक पर एक टेंट लगाकर केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर डटे हुए हैं। बाबा लाभ सिंह से राजनेताओं के मिलने सिसिला जारी है। कुछ दिन पहले शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल भी बाबा लाभ सिंह से मिलने पहुंचे थे। आपको बता दें कि बाबा लाभ सिंह की उम्र 70 साल है और वह मूल रूप से करनाल के रहने वाले हैं।
बाबा लाभ सिंह के टेंट लगाकर प्रदर्शन करने से मटकाचौक भी चर्चा का विषय बना हुआ है। किसान आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ता बाबा के खाने-पीने का ध्यान रख रहे हैं। लाभ सिंह दिनभर टेंट में रहते हैं, मौसम खराब होने पर पास के ही अंडरपास के नीचे चले जाते हैं। पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी बाबा लाभ सिंह कई महीनों से मटका चौक पर डटे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications