पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला कांग्रेस में शामिल, CM चन्नी और नवजोत सिद्धू ने दिलाई सदस्यता
चंडीगढ़। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी में एक और गायक को एंट्री मिल गई। यहां पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला ने आज कांग्रेस ज्वॉइन कर ली। सिद्धू मूसेवाला को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस दौरान चंडीगढ़ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद थे। सिद्धू मूसेवाला काफी युवा हैं। वह 28 साल के हैं। यूट्यूब पर उनके पंजाबी गाने लाखों लोग देखते-सुनते हैं।

Recommended Video
Punjab Election 2022: Congress में शामिल हुए Punjabi Singer Sidhu Moose Wala | वनइंडिया हिंदी
कांग्रेस ज्वॉइन करने के बाद पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला ने कहा कि, मुझे पार्टी का हिस्सा बनकर बहुत खुशी हो रही है। मैं सियासी तौर पर भी पंजाब की आवाज उठाना चाहता था, तो कांग्रेस में शामिल होने की एक वजह पंजाबियों की आवाज उठाना भी है।












Click it and Unblock the Notifications