Punjab News: पंजाब पेवेलियन ने जीता गोल्ड मैडल, भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2023
Punjab News: पंजाब पेवेलियन ने सोमवार को समाप्त हुए 42वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2023 में स्वच्छ पवेलियन में शानदार प्रदर्शन के लिए गोल्ड मैडल जीता है। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर नईं दिल्ली का 42वां ऐडीशन 14 से 27 नवंबर, 2023 तक आयोजित किया गया था। जिसका थीम वसुधेव कुटुम्बकम व्यापार द्वारा संयुक्त था।
पंजाब पवेलियन के प्रशासक दविन्दरपाल सिंह और उप प्रशासक गुरप्रीत सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने प्रदीप सिंह खरोला, चेयरमैन और प्रबंधक निर्देशक आईटीपीओ और रजत अग्रवाल, कार्यकारी निर्देशक आईटीपीओ से अवार्ड प्राप्त किया। पंजाब पेवेलियन के प्रशासक दविन्दरपाल सिंह ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त ऐसे समागम में यह स्वर्ण पदक जीतना राज्य के लिए गौरव की बात है।

पंजाब पेवेलियन जहां मार्कफैड्ड, वेरका, पीएसआईईसी, इनवैस्ट पंजाब, एनआईएफटी, पंजाब टूरिज्म, गडवासू, पुड्डा, पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना, विज्ञान, प्रौद्यौगिकी और वातावरण विभाग और पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड समेत अलग-अलग विभागों और संस्थाओं के स्टाल राज्य के सभ्याचार, विरासत और दस्तकारी, औद्योगिक विकास और खेती खोजों को दिखाने के लिए लगाए गए थे। उन्हें दर्शकों की तरफ से भरपूर समर्थन मिला।
उप प्रशासक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इस पवेलियन का आयोजन दलवीर सिंह चेयरमैन पीएसआईईसी, तेजवीर सिंह प्रमुख सचिव, डीपीएस, खरबन्दा सीईओ इनवैस्ट पंजाब और डायरैक्टर इंडस्ट्रीज, बलदीप कौर मैनेजिंग डायरैक्टर पीएसआईईसी और रुबिन्दरजीत सिंह बराड़ एडीशनल मैनेजिंग डायरैक्टर पीएसआईईसी के नेतृत्व अधीन किया गया। उन्होंने कहा कि स्टालों पर तैनात अधिकारियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की अलग-अलग प्रगतिशील और लोक एवं उद्योग अनुकूल, पहलकदमियों संबंधी दर्शकों को अवगत करवाया।












Click it and Unblock the Notifications