Punjab News: अवैध शराब पर लगाम लगाने के लिए पंजाब सरकार की नई रणनीति, ऐसे थमेगा नशे का कारोबार
Punjab News: पंजाब में अवैध शराब पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार नई रणनीति पर काम करेगी। अब जोन्स के आधार पर पंजाब से मिलावटी शराब को दूर किया जाएगा। पंजाब के तीन जोन जालंधर, पटियाला और फिरोजपुर में बनाए जाएंगे। यहां से आबकारी एवं कर विभाग की टीम मिलावटी शराब को पकड़ने के लिए छापे मारेगी।
आप पार्टी ने ट्वीट कर दी जानकारी
आम आदमी पार्टी पंजाब ने ट्वीट कर लिखा कि 'मिलावटी शराब पर रोक लगाएगी। भगवंत मान सरकार की नई रणनीति।' इसके साथ ही बताया गया कि अवैध शराब को सूंघने के लिए प्रत्येक जोन में ऑन कॉल पर एक स्निपर डॉग रखा जाएगा। जालंधर, पटियाला और फिरोजपुर जोन से राज्यभर की अवैध शराब भट्ठियों पर नजर रखी जाएगी। सरकार इसके लिए 50 लख रुपए तक का बजट खर्च करेगी। सरकार द्वारा इसके लिए एसओपी तैयार किया जा रहे हैं।

मिलावटी शराब से होती है मौतें
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक वर्ष 2021 की रिपोर्ट कहती है कि राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में मिलावटी शराब के सेवन की वजह से सैकड़ो मौतें हुई है। रिपोर्ट में अवैध शराब की तस्करी की 708 घटनाओं का हवाला देते हुए कहा गया कि मिलावटी शराब की वजह से देश में तत्कालीन समय में 782 मौत हुई थी। उत्तर प्रदेश में मिलावटी शराब के सेवन से 137 मौतों के बाद पंजाब ऐसा दूसरा राज्य है। जहां अवैध शराब से सबसे ज्यादा जान गई। पंजाब में 127 मौतें मिलावटी शराब के कारण हुई थी। मध्य प्रदेश में 106 मौतें। जबकि कर्नाटक में 104 मौतें हुई थी। अवैध शराब की तस्करी और नशीली दावों की उपलब्धता की वजह से राज्य के लिए सामाजिक और राजनीतिक चिंता का विषय बन गई है। रिपोर्ट में बताया गया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में नदियों और नहरों के किनारे अलग-अलग इलाकों में असामजिक तत्वों द्वारा अवैध शराब बनाने का काम किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications