Punjab News: पंजाब सरकार ने बोर्ड, निगम और प्राधिकरण में लगाए पदाधिकारी, इनको मिली नियुक्तियां

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के 11 विभिन्न बोर्डों, नौ निगमों, चार आयोगों और एक काउंसिल के अलावा पूडा, गमाडा समेत छह प्राधिकरणों में चेयरमैन, सीनियर वाइस चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, निदेशक और सदस्यों के पद पर नियुक्तियों को हरी झंडी दी है। इसके लिए राज्य सरकार जल्द अधिसूचना जारी करेगी।

सीएमओ से जारी सूची के अनुसार बारी सलमानी को पंजाब राज्य अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन लगाया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने इस आयोग में सीनियर वाइस चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति संबंधी फाइल मंगा ली है। ताकि बाकी पदाधिकारियों की नियुक्त भी जल्द की जा सके।

bhagwant man

इसके अलावा, पंजाब अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड में गुंजन चड्ढा, अनिल महाजन, सतबीर बक्शीवाल और नरेश पाठक को सदस्य नियुक्त किया गया है। अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी में सदस्य के तौर पर विजय गिल, कुणाल धवन और भगवंत कंवल को नियुक्त किया गया है। ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी में धर्मेंद्र फौजी, कमल मिगलानी और सुनील लुधियाना सदस्य बनाए गए हैं। जबकि बठिंडा डेवलपमेंट अथॉरिटी में एमएल जिंदल, हरजिंदर कौर और बलराज सिंह बोखरा को सदस्य नियुक्त किया गया है।

ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी में गुरजीत गिल, सुखविंदर भोला मान व मास्टर जसविंदर सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया है। पूडा में बलजिंदर धालीवाल और अमनदीप संधू को सदस्य नियुक्त किया गया है। जालंधर डेवलपमेंट अथारिटी जालंधर में कुक्कू आहलुवालिया, गुरविंदर शेरगिल और जसबीर जलालपुरी को सदस्य नियुक्त किया गया है।

विक्की घनौर को पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। जश्न बरार को पंजाब स्टेट सीड्स कारपोरेशन लिमिटेड का वाइस चेयरमैन लगाया गया है। प्रो. जेपी सिंह को पंजाब स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसी तरह गुरदेव सिंह पंजाब स्टेट वन विकास निगम के वाइस चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं। कैप्टन हरजीत सिंह मांगट को पंजाब लार्ज स्केल इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड का वाइस चेयरमैन और अजय शर्मा को इस बोर्ड का निदेशक नियुक्त किया गया है। इसी तरह परमवीर सिंह प्रिंस को पंजाब मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड में वाइस चेयरमैन, मनजीत घुम्मन को निदेशक और विशाल अवस्थी को सदस्य नियुक्त किया गया है।

दिनेश ढल को पंजाब स्माल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कारपोरेशन का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है। जबकि प्रवीण छाबड़ा को पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन का सीनियर वाइस चेयरमैन लगाया गया है। इसके साथ ही हरमिंदर बक्शी को वाइस चेयरमैन और तेजिंदर मेहता, डॉ. दीपक बंसल व गुरसेवक औलख को इस कारपोरेशन में सदस्य नियुक्त किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+