Punjab News: सीएम भगवंत मान का दिल्ली दौरा, इन देशों के हाई कमिश्नरों से मुलाकात
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में कई देशों के हाई कमिश्नरों से मुलाकात की है। इस दौरान सीएम मान ने पंजाब में विदेशी निवेश पर जोर देते हुए सभी को पंजाब में निवेश करने का न्योता भी दिया है। आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली दौरे पर हैं।
सीएम मान ने दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन से मुलाकात करते हुए उनसे पंजाब में निवेश को लेकर चर्चा की। बैठक के दौरान उन्होंने पंजाब में कृषि, शिक्षा, पशु, चारा और खेल उद्योग में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की है।

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारत में यूके के हाई कमिश्नर से भी मुलाकात की। इस दौरान सीएम मान और एलेक्स एलिस के बीच पंजाब की औद्योगिक नीति और फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में निवेश पर भी चर्चा हुई है।
आपको बता दें कि इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ के म्युनिसिपल भवन पहुंचे। यहां पर उन्होंने अलग-अलग विभागों में 461 नवनियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र बांटे। इस मौके पर सीएम मान ने कहा कि पंजाब में 8 यूपीएससी सेंटर खोले जाएंगे। जहां युवा लड़के-लड़कियों को मुफ्त कोचिंग मिलेगी। सीएम मान ने मुकेरिया में सड़क हादसे में मारे गए पंजाब पुलिस के तीन जवानों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications