पंजाब सीएम चन्नी का बड़ा ऐलान, कपास मुआवजे को बढ़ाकर किया 18,700 प्रति एकड़, खेतिहर मजदूरों को भी 10% राहत

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कपास की खेती के नुकसान के ऐवज में किसानों को दी जाने वाली मुआवजा राशि को 13,200 से बढ़ाकर 18,700 रुपए प्रति एकड़ करने का ऐलान किया है।

चंडीगढ़, 19 नवंबर। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भारतीय किसान यूनियन (उग्रहन) की मांग को स्वीकारते हुए पिंक बॉलवर्म कीट के कारण कपास की खेती को हुए नुकसान के एवज में किसानों को दी जाने वाली मुआवजे की राशि को 13,200 से बढ़ाकर 18,700 रुपए प्रति एकड़ करने क ऐलान किया है। इसके साथ-साथ चन्नी ने खेतिहर मजदूरों को भी 10% की राहत देने का भी ऐलान किया है।

Charanjit Singh Channi

कपास बीनने वालों पर भी मेहरबान हुए चन्नी

बता दें कि दक्षिण पंजाब के मालवा बेल्ट में कपास उत्पादकों के लिए मुख्यमंत्री ने मौजूदा मुआवजा राशि को 12000 रुपए प्रति एकड़ से बढ़ाकर 17,000 रुपए प्रति एकड़ करने की घोषणा की थी। सीएम ने कपास उत्पादकों को राहत देने के अलावा कपास बीनने वालों को भी 10% राहत देने की घोषणा की। यानी अब कपास बीनने वालों को भी बढ़ा हुआ मुआवजा मिलेगा। कपास बीनने वालों के लिए राहत के तौर पर पहले 1200 रुपए दिए जाने थे जो अब बढ़कर 1700 हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी महिला विधायक का अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल, वीडियो पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जल्द मिलेगा किसानों को बढ़ी हुई राशि

इस बीच, मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राहत के रूप में प्रति एकड़ 5,000 रुपये की बढ़ी हुई राशि का भुगतान राज्य सरकार द्वारा जल्द ही किसानों को किया जाएगा और इस राशि का 10% खेत मजदूरों को दिया जाएगा।

बीकेयू उगराहन ने दिया सीएम को धन्यवाद

मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद बीकेयू उगराहन के प्रमुख जोगिंदर सिंह उगराहन ने फोन कर सीएम चन्नी का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से पीड़ित किसानों को वित्तीय नुकासन की भरपाई करने में काफी मदद मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+