पंजाब में CM अमरिंदर ने लांच की सरबत स्वस्थ बीमा योजना, 46 लाख परिवार ले सकेंगे फायदा
चंडीगढ़। पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार ने सरबत स्वस्थ बीमा योजना लांच कर दी है। इस योजना के तहत पुरानी व नई किसी भी बीमारी का 5 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज संभव होगा। अमरिंदर सिंह ने एयरपोर्ट रोड स्थित किसान विकास चैंबर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्व: राजीव गांधी की 75वीं जन्म दिवस पर यह योजना जनता को समर्पित की। इस दौरान उन्होंने 11 व्यक्तियों को ई-कार्ड दिए।

अधिकारियों ने बताया कि सरबत स्वस्थ बीमा योजना के तहत राज्य में 46 लाख परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा। 20.45 लाख लोग स्मार्ट राशन कार्ड होल्डर परिवार होंगे। सामाजिक, आर्थिक एवं जाति जनगणना के तहत 14.86 लाख परिवार, 2.8 लाख छोटे किसान और स्टेट डेवलपमेंट वेलफेयर बोर्ड के पास रजिस्टर्ड 2.38 लाख लेबर, 46 हजार छोटे व्यापारी भी स्कीम में कवर किए जाएंगे।
इस योजना के तहत 4500 पीले कार्ड धारक पत्रकारों को भी लाभ मिलेगा। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि पीएम जन आरोग्य योजना का दायरा सीमित था, इसलिए उसे बढ़ाने का फैसला किया गया है। जिसके साथ 31 लाख परिवारों को जोड़ा गया। 5-5 लाख रुपये हर साल इलाज मुफ्त में किया जाना है।
बकौल अमरिंदर सिंह, ''पीएम की योजना में 14.86 लाख परिवार कवर होते थे। जबकि, इस योजना से 31 लाख परिवारों को फायदा होगा। इसमें 60% राशि भी केंद्र देगा, जबिक बाकी पंजाब सरकार लगाएगी।
Recommended Video












Click it and Unblock the Notifications