पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को दी जन्मदिन की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।

उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, 'पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।'आज कैप्टन अमरिंदर सिंह 79 साल के हो गए।
उनका जन्म 11 मार्च 1942 को तत्कालीन पटियाला रियासत के शाही परिवार में हुआ था। पंजाब के सीएम के रूप में यह उनका दूसरा कार्यकाल है। इससे पहले वह 2002-2007 के दौरान पंजाब के सीएम रह चुके हैं।
राजनीतिक सफर
कहा जाता है कि पूर्व प्राधानमंत्री राजीव गांधी उन्हें कांग्रेस में लेकर आए थे। वह पहली बार 1980 में लोकसभा के लिए चुने गए, लेकिन पंजाब में हुए ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद उन्होंने अपने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस से किनारा कर लिया।
इसके बाद वह अकाली दल से जुड़े लेकिन 1992 में अकाली दल से भी किनारा कर लिया और दोबारा कांग्रेस से जुड़कर साल 2002 में पंजाब के मुख्यमंत्री बने।












Click it and Unblock the Notifications