Panjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने साधा अकाली दल पर निशाना, कहा-'अब छोले कुलचे पर उतर आए'
Panjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कभी चाबियां और जैतों का मोर्चा लगाने वाले अकाली दल अब छोले कुलचे पर उतर आया है। यह बात तो ऐसे हो गई। जैसे क्रिकेट में इंग्लैंड को अफगानिस्तान ने हरा दिया हो। इसके अलावा कम माने बंटी रोमाणा की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि इतने निचले स्तर पर राजनीति की जा रही है कि गायको की आवाज बदलकर गालियां दी जाने लगी है।
सीएम मान ने भाजपा पर साधा निशाना
सीएम भगवंत मान ने शुक्रवार को लुधियाना दौरे के दौरान सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा है। बीजेपी के चुनाव प्रचार पर सीएम मान ने कहा कि केजरीवाल से डरने वाले अमित शाह अब घर-घर जाकर पर्चियां बांट रहे हैं। हालात यह है कि हवाई जहाज से नीचे पैर नहीं रख रहे हैं। आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से शाह को ऐसा करना पड़ा है।

पार्टी पदाधिकारी को दिलाई शपथ
लुधियाना में सीएम मान ने शुक्रवार को प्रदेशभर के नए ब्लॉक अध्यक्षों को शपथ दिलाई है। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के बाद देश को बचाना जरूरी है। इसलिए सब एकजुट होकर सहयोग करते हुए भाजपा को देश से भगाए। इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि पंजाब में नामी कंपनियां आने वाली है। आने वाले समय में इन कंपनियों से 2 लाख 90 हजार लोगों को रोजगार मिलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर साल करीब 7000 लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में होती है। जिसको देखते हुए पंजाब में सड़क सुरक्षा फोर्स बढ़ाई गई है। अब पंजाब में दुबई की तर्ज पर सड़क सुरक्षा होगी। हाईटेक गाड़ियां दी जाएगी। हर 25 किलोमीटर पर यह गाड़ियां होगी। इसके साथ ही अपराधियों की ऑनलाइन पेशी पर भी विचार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications