Chandigarh News: दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, जानिए पूरा आदेश
Chandigarh News: दिवाली से पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला लिया है। इस बारे में प्रशासन के वित्त सचिव की ओर से मंगलवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं। कर्मचारियों को दिए 4 प्रतिशत बढ़ाया गया है। कर्मचारियों को डीए का फायदा 1 जुलाई से मिलेगा। जो की 42 प्रतिशत से 46 प्रतिशत तक किया गया है। यह फैसला केंद्रीय कर्मचारियों पर भी लागू होगा।
इससे पहले 20 अक्टूबर को मिनिस्ट्री आफ होम अफेयर्स ने केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ प्रशासन के कर्मचारियों को भी दिए 4 प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश जारी किए थे। वहीं दूसरी ओर फेस्टिवल सीजन में कर्मचारियों के लिए बोनस की भी घोषणा कर दी गई है।

मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर्स के निर्देश पर केंद्रीय और प्रशासन के कर्मचारियों को 7200 तक के बोनस दिए जाने की सीलिंग लगाई है। बोनस की सुविधा ग्रुप सी के साथ-साथ ग्रुप बी के उन कर्मचारियों को भी मिलेगी। जो किसी अन्य बोनस स्कीम से लिंक नहीं है। मिनिस्ट्री आफ होम अफेयर्स ने इस बारे में प्रशासन के पास 17 अक्टूबर को लेटर भेजा था। जिसे प्रशासन ने मंगलवार को अडॉप्ट करने के आदेश जारी कर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications