Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लोगों ने दुष्टों का अहंकार तोड़ा, धर्म को जिताया: सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू ने बादल परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने अहंकारियों का अहंकार तोड़ दिया क्योंकि एक परिवार पंजाब को लूट रहा था।

नई दिल्ली। नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में कांग्रेस की जीत पर कहा कि पंजाब ने कांग्रेस को बड़ा गिफ्ट दिया है और अब कांग्रेस पंजाब में नई शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा कि हम बदले की भावना से दूर रहकर पंजाब के लिए लड़ाई लड़ेगे, किसी से दुश्मनी नहीं है, सब मिलकर पंजाब के लिए काम करेंगे। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व को इसके लिए बधाई दी है।

लोगों ने दुष्टों का अहंकार तोड़ा, धर्म को जिताया: सिद्धू

पंजाब विधानसभा चुनावों के परिणामों में कांग्रेस के स्पष्ट बहुमत की सरकार बनने पर नवजोत सिंह सिद्धू ने बादल परिवार पर निशाना साधते हुए कहा है कि जनता ने अहंकारियों का अहंकार तोड़ दिया क्योंकि एक परिवार पंजाब को लूट रहा था। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस के अस्तित्व और साख की लड़ाई थी और पंजाब की जनता ने हमारी झोली भर दी है। हम पंजाब की जनता का बहुत धन्यवाद करते हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने इस दौरान कहा कि तमाम कार्यकर्ताओं के साथ-साथ उनकी पत्नी को इस जीत का श्रेय जाता है।

सिद्धू ने कहा कि ये कैप्टन अमरिंदर सिंह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की जीत है। उन्होंने कहा कि पंजाब को फिर से खुशहाल बनाना ही हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने जनता को बेवकूफ बनाने की राजनीति की और सोशल मीडिया पर लोगों को भ्रमित किया लेकिन लोगों ने उनकी राजनीति नकार दी। सिद्धू ने कहा कि वो पंजाब के लिए लगातार काम करेंगे। सिद्धू ने कहा कि हरित क्रान्ति करने वाले पंजाब को उसका गौरव वापस दिलाना ही कांग्रेस का उद्देश्य है।
पढ़ें- पंजाब चुनाव 2017 LIVE: बड़ी जीत के करीब पहुंची कांग्रेस, AAP ने अकाली-BJP को पीछे छोड़ा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+