आम आदमी पार्टी में क्यों नहीं गए सिद्धू, बताई अंदर की बात

चंडीगढ़। बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में जाने के कयासों के बीच आखिरकार नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पत्ते खोल दिए। उन्होंने वो सारी बातें बताई जो सिद्धू और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के बीच हुई थी।

sidhu gfx new

नवजोत ने खोली केजरीवाल की 'पोल'

नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर हमारी मुलाकात की जानकारी जरूर दी थी लेकिन उन्होंने इस ट्वीट के जरिए आधा सच ही बताया। अब पूरा सच मैं बताता हूं।

सिद्धू ने केजरीवाल के साथ हुई बातचीत की पूरी जानकारी देते हुए कहा कि जब मैं उनसे मिला तो उन्होंने मुझसे कहा कि आप चुनाव में मत उतरिए, अपनी पत्नी को चुनाव में उतारिए। अगर हमारी सरकार बनी तो हम उन्हें अपनी सरकार में मंत्री बनाएंगे। जैसे ही मैंने उनकी ये बातें सुनी मैं उनसे बस इतना ही बोला...सतश्री अकाल।

सिद्धू यहीं नहीं रूके, उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल केवल ऐसे लोग अपनी पार्टी में चाहते हैं जो उनकी हां में हां मिलाएं।

'केजरीवाल मुझे शो-पीस बनाना चाहते थे'

नवजोत सिंह सिद्धू बोले, केजरीवाल मुझे केवल शो-पीस बनाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि वैसे भी देश में एक परंपरा है कि यहां अच्छे लोगों का इस्तेमाल केवल प्रचार के लिए किया जाता हैं। उन्हें बस सजावट के लिए रखा जाता है।

कुल मिलाकर अरविंद केजरीवाल के साथ सिद्धू की जो भी बातें हुई थी उसकी पूरी जानकारी सिद्धू सबके सामने पेश की। सिद्धू ने ये सारी बातें अपनी बनाए नए फोरम 'आवाज-ए-पंजाब' की लॉन्चिंग के मौके पर कही।

उन्होंने लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी अच्छी या बुरी नहीं होती है, इससे जुड़े लोग अच्छे-बुरे होते हैं। हमारी लड़ाई किसी पार्टी से नहीं बल्किल इसे चलाने वाले लोगों से है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+