केजरीवाल की अपील, पैसा, गाड़ी सबसे लो, वोट मगर 'आप' को दो

अरविंद केजरीवाल ने अपने रोड शो के दौरान लोगों से कहा कि चुनाव में सभी दलों से रुपये और गाडि़यां मिलें तो जरूर लें लेकिन लोग अपना वोट 'झाड़ू' को दें। आप के पक्ष में लोगों से वोट की मांग करने वाले केजरीवाल ने कहा कि इस बार केंद्र आप की सरकार बनने जा रही है।
इसलिए लोग उन्हें सहयोग दे। रोड शो के दौरान केजरीवाल ने अपने पुराने अंदाज 'भारत माता की जय' और 'वंदेमातरम' के नारे के साथ भाषण शुरू किया और इसी से विराम भी दिया। अपने रोड शो में जहाम वो लोगों से वोट मांगते रहे वहीं वो कांग्रेस और भाजपा को कोसते भी नजर आए।
उन्होंने कहा कि दस सालों में कांग्रेस सरकार ने जितना भ्रष्टाचार किया उतना भ्रष्टाचार अंग्रेज शासनकाल में भी नहीं हुआ। केजरीवाल के रोड शो में भारी तादात में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए, लेकिन रोड शो के बीच में ही केजरीवाल की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद वो दिल्ली लौट आए।












Click it and Unblock the Notifications