पंजाब: सत्ता में आए तो सरकारी नौकरियों में खत्म करेंगे भ्रष्टाचार, युवाओं को नहीं करना होगा पलायन- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि अगर AAP पंजाब में सत्ता में आई तो हम सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम करेंगे।
चंडीगढ़, 5 फरवरी। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि अगर AAP पंजाब में सत्ता में आई तो हम सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम करेंगे। आज यानी शनिवार को केजरीवाल ने पंजाब के युवाओं के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा- युवा पंजाब छोड़कर विदेश जाने को मजबूर हैं। ये लोग महज 20-25 लाख रुपए में अपनी जमीन बेचने को मजबूर हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो पंजाब का क्या होगा? हम ऐसा नहीं होने देंगे। आप की सरकार बनी तो सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार खत्म होगा।'

यह भी पढ़ें: पुणे में 7 फरवरी से पूर्णकाल के लिए खुलेंगे सभी स्कूल, कोरोना में कमी के चलते सरकार ने लिया फैसला
बता दें कि पंजाब में सत्ता में आने के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना सब कुछ झोंक दिया है। चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। इसी का नतीजा है कि पंजाब में इस बार असली लड़ाई आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच मानी जा रही है। साल 2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों AAP दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। उसके बाद से पार्टी ने पंजाब में प्रमुख विपक्षी दल की अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाई है और सरकार को काम करने के लिए मजबूर किया है। इसके अलावा बीते 5 सालों में आम आदमी पार्टी ने अपने वोट बैंक को भी मजबूत किया है। अब देखना यह होगा की पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत चुनावों में क्या रंग दिखाती है। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होगा जबकि नतीजे 10 मार्च को घोषित किये जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications