कुमार विश्वास की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई, केजरीवाल-खालिस्तान पर दिया था बयान

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास की गिरफ्तारी पर रोक लग गई। यह रोक आज पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने लगाई। कुमार के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेताओं ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद कुमार पुलिस के निशाने पर आ गए थे। पिछले कई दिनों से उनके खिलाफ पुलिस कदम उठा रही थी।

Recommended Video

    Kumar Vishwas: Arvind kejriwal पर टिप्पणी कर फंसे कुमार विश्वास, high court से राहत | वनइंडिया हिंदी
    High Court stays arrest of Kumar Vishwas, know whats the matter?

    कुमार विश्वास के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। यह केस उनके दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर दिए बयान के उपरांत दर्ज हुआ। कुमार विश्वास ने तू-तड़ाक वाली भाषा का इस्तेमाल करते हुए केजरीवाल के खिलाफ कई आरोप लगाए थे। केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। वहीं, उनके खिलाफ बयानों के लिए कुमार विश्वास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

    High Court stays arrest of Kumar Vishwas, know whats the matter?

    कुमार ने कहा था- 'अपने आका को बुलाओ'
    फरवरी महीने में कुमार विश्वास ने केजरीवाल को लेकर कई तीखे बयान​ दिए। आम आदमी पार्टी के बारे में बात करते हुए कुमार ने कहा था, ''भाई जो पार्टी मैंने बनाई, जिस संगठन का मैंने निर्माण किया, हम सबने निर्माण किया, अगर वो किसी प्रदेश को देश से अलग करने की साजिश रचे, वो आदमी अगर नी*ता का काम करे और जो ये कह रहे हैं कि मैंने नहीं कहा था तो मेरा पिछला वीडियो देखें। वीडियो से तय हो जाएगा कि मैंने क्या कहा था। उस समय मेरे गंभीर मतभेद हुए थे तो किसलिए हुए थे?'' पहले तो वो (केजरीवाल) तय कर लें, और उनके चिंटू तय कर लें। चूंकि मैंने तो न आज तक पार्टी से इस्तीफा दिया और न आपने निकाला। मैं तो यहां कार्यक्रम करने आया था और आपने बाइट में अचानक पूछ लिया तो मैंने एक बात कह दी कि पहले वो तय करें कि कांग्रेस या बीजेपी किसकी ओर से हैं।''

    कुमार ने कहा था कि, हिम्मत है तो सामने आओ, अपने आका से बोलो कि लाइव डिबेट करेंगे।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+