AAP Candidate List Haryana Chunav 2024: जनता से फीडबैक लेकर CM फेस तय करेगी AAP, कब आएगी पहली सूची?

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। भाजपा, कांग्रेस, जेजेपी और इनेलो समेत आम आदमी पार्टी भी चुनाव मैदान में ताल ठोकने को तैयार है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में आम आदमी पार्टी पंजाब की तर्ज पर लड़ेगी। आप के हरियाणा इकाई प्रमुख सुशील गुप्‍त ने विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों और नीति पर चर्चा की।

AAP Candidate List Haryana Chunav 2024

गुप्‍ता ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में आम आदमी पार्टी के मुख्‍यमंत्री चेहरे का फैसला जनता करेगी। पार्टी आलाकमान और राजनीतिक मामला की समिति उचित सम पर लोगों से प्रतिक्रिया मांगेगी। इसी तर्ज पर पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ा गया था।

संवाददाता सम्‍मेलन में सुशील गुप्‍ता ने यह भी कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में आप सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी जल्‍द ही उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर देगी। अभी स्‍क्रीनिंग और सर्वेक्षण का काम चल रहा है।

31 से पहले आएगी आप की पहली सूची

आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेशाध्‍यक्ष सुशील गुप्‍ता ने कहा कि आप के उम्‍मीदवारों की पहली सूची 31 अगस्‍त तक जारी किए जाने की कोशिश है। राज्‍य में भाजपा राज की उल्‍टी गिनती शुरू हो गई है। हम हरियाणा को गुंडाराज से मुक्ति दिलाएंगे। नया हरियाणा बनाएंगे।

हरियाणा चुनाव 2024: JJP से गठबंधन नहीं करेगी AAP

सुशील गुप्‍ता ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में दुष्‍यंत चौटाला वाली जननायक जनता पार्टी (JJP) के साथ आम आदमी पार्टी के गठबंधन को लेकर अभी कोई बात नहीं है। जब हरियाणा में किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही थीं, तब जेजेपी भाजपा के साथ गठबंधन में थी।

BJP का हरियाणा में बदलना पड़ा CM

आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई प्रमुख सुशील गुप्‍ता ने कहा कि किसान, कर्मचारी और डॉक्‍टर समेत कई वर्ग हरियाणा की भाजपा सरकार से नाराज है। हरियाणा में भाजपा को पांच साल पहले ही अपना सीएम बदलना पड़ा है। भाजपा तो हरियाणा के लोगों से अपने काम के दम पर भी वोट नहीं मांग सकती, क्‍योंकि काम किया ही नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+