सऊदी अरब की जेल में 8 महीने से बंद है बेटा, मां-बाप ने सांसद सनी देओल से लगाई मदद की गुहार
गुरदासपुर। 2 साल पहले विदेश में रोजी रोटी कमाने के लिए गया दीनानगर के गांव बाह्मणी का नौजवान योगेश सिंह 8 महीने से जासूसी करने के आरोप में सऊदी अरब की जेल में बंद है।परिवार उसे वापस बुलाने के लिए दर-दर भटक रहा है। परिवारवालों कहना है कि उनके बेटे का सऊदी अरब के ही रहने वाले एक नौजवान के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, उसने ही बेटे को झूठे केस में फंसाया है। पीड़ित परिवार ने गुरदासपुर से सासंद सन्नी देओल और भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

2017 में गया था सऊदी अरब
सऊदी अरब की जेल में बंद योगेश सिंह की मां रेखा और पिता मिलाप सिंह ने बताया कि उनका बेटा 2 फरवरी 2017 को कमाने के लिए विदेश (सऊदी अरब) में गया था। वहां जाकर गाड़ी चलाता था और हमें रोज फोन करता था। नवंबर महीने में उसे छुट्टी पर आना था और उसने किसी सऊदी अरब के युवक को पैसे उधार दे रखे थे। पैसे के लेनदेन को लेकर उसका युवक के साथ झगड़ा भी हुआ था।
बेटे की रिहाई के लिए मां-बाप ने लगाई गुहार
अगली रात सऊदी अरब के युवक ने उसे कहा कि वह आकर पैसे ले जाए, जब उनका बेटा पैसे लेने के लिए गया तो उसे वहां की पुलिस ने जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उनका बेटा पिछले 8 महीने से सऊदी अरब की जेल में बंद है। परिवार का कहना है कि उनके बेटे को झूठे केस में फंसाया गया है, इसलिए अपने बेटे को छुड़वाने के लिए पीड़त परिवार ने गुरदासपुर से सासंद सन्नी देओल ओर भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
Recommended Video

-
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत












Click it and Unblock the Notifications