कोरोना से बचाव के लिए चंडीगढ़ में हुई वैक्सीन के ड्राई रन की शुरुआत, जानिए किसे लगी पहली सुई
चंडीगढ़। कोरोना महामारी से बचाव के लिए चंडीगढ़ में वैक्सीन के ड्राई रन की शुरुआत हुई है। जिसके तहत सिक्योरिटी गार्ड को पहली डमी वैक्सीन लगी। चंडीगढ़ में निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमनदीप , 'जीएमएसएच-16' के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ वीके नागपाल एवं अन्य चिकित्सा अधिकारियों की अगुवाई में यह प्रक्रिया शुरू की गई। टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए शुरू की गई ड्राई रन की प्रक्रिया के बारे में बताया गया कि, हेल्थ केयर वर्कर के रूप में हॉस्पिटल के सिक्योरिटी गार्ड राकेश कुमार को पहली डमी वैक्सीन लगाई गई है।
Recommended Video

राकेश को डमी वैक्सीन लगाने से पहले पहले कमरे में मेडिकल ऑफिसर ने उसका पहचान पत्र जांचा। उसके बाद उसे टीकाकरण के लिए भेजा गया। जहां टीकाकरण अधिकारी ने राकेश को डमी वैक्सीन लगाई। उसके बाद राकेश को 10 मिनट तक रेस्ट रूम में रोकने के बाद बाहर भेज दिया गया। बाहर राकेश ने लोगों से कहा कि, मुझे इस बात का गर्व है। मुझे ड्राई रन की प्रक्रिया के लिए हेल्थ केयर वर्कर में से सबसे पहले स्वयंसेवक के रूप में चुना गया है। हालांकि, स्वयंसेवकों को यह असली टीका नहीं बल्कि डमी टीका लगाया गया। असली टीकाकरण तो तभी होगा, जब वैक्सीन आ जाएगी।
अभी ट्रायल चल रहे हैं और इसके डमी टीकाकरण के तहत चंडीगढ़ में सुबह 11 बजे तक 15 हेल्थ केयर वर्कर को डमी वैक्सीन लगाई गई। प्रक्रिया के बारे में स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कौर का कहना है कि टीकाकरण के ड्राई रन पूर्वाभ्यास के लिए शुक्रवार को पंजीकृत हेल्थ केयर वर्कर्स में से 75 को मैसेज भेजा गया था। मोबाइल पर यह संदेश प्राप्त करने वाले हेल्थ केयर वर्कर्स ने आज इस प्रक्रिया के अंतर्गत अपना मैसेज दिखाकर टीकाकरण केंद्रों पर एंट्री ली। उसके बाद उन्हें डमी वैक्सीन लगाई गई।












Click it and Unblock the Notifications