बेअदबी: राम रहीम हरियाणा से पंजाब लाया जाएगा, पेशी से छूट की मांग पर सरकार को नोटिस जारी
चंडीगढ़। बेअदबी मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम हरियाणा की जेल से पंजाब लाया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि, उसकी शारीरिक पेशी से छूट दिए जाने की मांग पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने यह नोटिस पंजाब सरकार को जारी किया है। राम रहीम की तरफ से सीनियर एडवोकेट विनोद घई व कनिका आहूजा ने कहा था कि सुरक्षा कारणों को देखते हुए जेल में ही पूछताछ की जाए। हालांकि, कोर्ट बेअदबी के मामले में शारीरिक पेशी के लिए कहा।

कुछ समय पहले, एसआईटी ने 2 अन्य मामलों में राम रहीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। वहीं, उन मामलों में उसे फरीदकोट की अदालत में शारीरिक पेशी से छूट दिए जाने और जेल में ही पूछताछ के निर्देश दिए जाने की मांग की गई। हालांकि, हाईकोर्ट ने इस पर संज्ञान लिया। अब इस मामले की अगली सुनवाई सोमवार को हो सकती है। राम रहीम से जुड़े मामले में पुलिस को 4 मई तक का वक्त दिया गया है।

Recommended Video
मालूम हो कि, राम रहीम के खिलाफ इससे पहले भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पावन स्वरूप चोरी होने की FIR नंबर 63 में प्रोडक्शन वारंट जारी हुआ था। हालांकि, सुरक्षा कारणों के चलते एक याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। इसके बाद एसआईटी ने राम रहीम से रोहतक की सुनारिया जेल में जाकर पूछताछ की थी। पुलिस ने राम रहीम को मुख्य साजिशकर्ता करार दिया।












Click it and Unblock the Notifications