चंडीगढ़ में 18+ के लोगों को PGIMER सेंटर पर दी जा रही कोरोना वैक्सीन की डोज, कर्फ्यू अब 18 मई तक

चंडीगढ़। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कोरोना महामारी से बचाव के लिए रोजाना कई सेंटरों पर वैक्सीन लगाई जा रही है। अब यहां 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी पीजीआईएमईआर वैक्सीन सेंटर में डोज दी जा रही है। वैक्सीन का इंजेक्शन लगवाने के बाद एक युवक ने कहा, "मेरे लिए यह बहुत अच्छा अनुभव था। मैं चाहता हूं कि, कोविड-19 से बचने के लिए सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। लोग स्वयं सेंटर पर आएं और मीडिया भी उन्हें वैक्सीन के बारे में जागरूक करे।"

chandigarh vaccine for 18+ : covid vaccination drive in chandigarh | Chandigarh Corona Curfew Extension

ज्ञात हो कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा कोविड कर्फ्यू से जुड़ी पाबंदियों को 18 मई तक बढ़ा दिया गया है। नॉटिफिकेशन में बताया गया कि, कोरोना वायरस संक्रमण की गंभीर स्थिति के मद्देनजर यूटी में कुछ नए बदलाव भी किए गए हैं। भीड़ न जुटे इसलिए, अब शादियों में केवल 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं। पहले यह संख्या 50 थी। वहीं, अंतिम संस्कार में 20 की जगह अब केवल 10 लोग ही शामिल हो सकते हैं। सोमवार को पंजाब राजभवन में आयोजित कोविड वॉर रूम मीटिंग के दौरान अधिकारियों से चर्चा कर प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने आदेश जारी किए।

chandigarh vaccine for 18+ : covid vaccination drive in chandigarh | Chandigarh Corona Curfew Extension

चंडीगढ़ के प्रशासनिक अधिकारी ने कहा, "गैर-जरूरी दुकानें अभी बंद ही रहेंगी। नाइट कर्फ्यू शाम छह से सुबह पांच बजे तक जो है, वो आगे भी जारी रहेगा। पाबंदी आगे बढ़ाने का कारण संक्रमण का कम नहीं होना रहा है। केस अभी भी कम नहीं हुए हैं।"

chandigarh vaccine for 18+ : covid vaccination drive in chandigarh | Chandigarh Corona Curfew Extension

Recommended Video

      Coronavirus India Update : 8 राज्यों में Corona का कहर, जानें कहां कितना केस | वनइंडिया हिंदी

      उन्होंने कहा, "नॉन-असेंशियल आइटम सेल करने वाली सभी दुकानें बंद रहेंगी। यानी सभी छोटी-बड़ी मार्केट 18 मई तक बंद रहेंगी।"

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+