Kavardeep Kaur IPS: सरकारी स्कूल में पढ़कर चंडीगढ़ की SSP बनी, अगले ही दिन DGP ने छीना पावर
आईपीएस कंवरदीप कौर चंडीगढ़ की नई एसएसपी बनी हैं। ये पंजाब के मलेरकोटला व कपूरथला में भी एसएसपी रह चुकी हैं।

Chandigarh SSP Kanwardeep Kaur IPS: पंजाब कैडर की आईपीएस अधिकारी कंवरदीप कौर ने चंडीगढ़ की एसएसपी का कार्यभार संभाला है। चंडीगढ़ की दूसरी महिला एसएसपी बनते ही कंवरदीप कौर के साथ एक और इतिहास जुड़ गया है। वो ये है कि ये चंडीगढ़ की पहली पावरलेस एसएसपी होंगी।

चंडीगढ़ डीजीपी प्रवीर रंजन ने जारी किए आदेश
चंडीगढ़ डीजीपी प्रवीर रंजन ने आईपीएस कंवरदीप कौर से पावर छीन ली है। ये अब सिपाही से इंस्पेक्टर रैंक के पुलिसकर्मियों के तबादले नहीं कर सकेंगी। इस संबंध में चंडीगढ़ डीजीपी रंजन ने 9 मार्च को आदेश जारी किए हैं। इससे एक दिन पहले ही कंवरदीप कौर ने चंडीगढ़ एसएसपी के पद पर ज्वाइन किया था।

ट्रांसफर पावर छीनने का पहला मौका
चंडीगढ़ पुलिस के गठन के बाद यह पहला मौका है जब एसएसपी रैंक के अफसर से सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक के सभी पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर पोस्टिंग के आदेश जारी करने की पावर छीनी गई है।

कौन हैं चंडीगढ़ एसएसपी कंवरदीप कौर?
बता दें कि आईपीएस कंवरदीप कौर का जन्म 25 अगस्त को हुआ था। इन्होंने सरकारी स्कूल से पढ़ाई करके आईपीएस बनने तक का सफर तय किया है। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। ये मलेरकोटला व कपूरथला की भी एसएसपी रह चुकी हैं।

ट्रांसफर पावर छीनने की वजह
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार पंजाब कैडर से आने वाले आईपीएस अधिकारियों से चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन में पक्षपात किया जा रहा है। इसकी वजह पंजाब गर्वनर बीएल पुरोहित का खफा होना बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications