चंडीगढ़ः घरेलू विवाद में देवर ने भाभी को छत से नीचे फेंका, पैर टूटा

चंडीगढ़। बीते सोमवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 56 स्थित मकान में रहने वाले तीन भाइयों की पत्नियां आपस में लड़ रही थीं। इसी दौरान गुस्से में आकर देवर ने भाभी को उठाकर पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। घायल महिला के पति ने पुलिस कंट्रोल रुम में शिकायत की। शिकायत के बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस ने घायल महिला के पति शिवराज की शिकायत पर आरोपित शिशुपाल सहित अन्य के खिलाफ हत्या की कोशिश के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chandigarh borther in law throw his sister in law

शिकायतकर्ता शिवराज ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सेक्टर-56 स्थित मकान में रहता है। उसके दो छोटे भाई शिशुपाल और सुरेश भी अपने परिवार के साथ उसी मकान में रहते हैं। तीनों फलों की रेहड़ी लगाते हैं। तीनों के खाली कैरेट को मकान की दूसरी मंजिल स्थित छत पर रखा जाता है। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी खुशमा के साथ छोटे भाई सुरेश की पत्नी प्रीति ने खाली कैरेट को लेकर झगड़ा किया।

इस मामले को उन्होंने आपसी बातचीत कर सुलझा लिया था। इसके बाद सोमवार को वह रोजाना की तरह फ्रूट की रेहड़ी लगाने गया था। दोपहर खाने पर जब आया तो खाली कैरेट को लेकर दोनों छोटे भाइयों की पत्नियां उसकी पत्नी से लड़ रही थीं। इसके बाद उसकी पत्नी पहली मंजिल पर आई तो उसका भाई शिशुपाल भी वहां आकर उसकी पत्नी से झगड़ा करने लगा।

इसी बीच शिशुपाल ने गुस्से में आकर उसकी पत्नी खुशमा को उठाकर नीचे फेंक दिया। आरोपित शिशुपाल ने उसकी पत्नी से यह भी कहा कि पिछली बार तू बच गई थी। लेकिन इस बार नहीं बचेगी।

यह भी पढ़ेंः चंडीगढ छेड़छाड़ केस में पुलिस के हाथ लगी CCTV फुटेज, मिले अहम सबूत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+