Chandigarh Bomb News: सेक्टर 26 में बम मिलने की सूचना, पंजाब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची
Chandigarh Bomb News: चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में एक बम मिलने की सूचना है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बम निरोधक दस्ते की मदद ली जा रही है।
हाई सिक्योरिटी जोन में बम मिलने की घटना पहले भी सामने आ चुकी है। बता दें कि चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की राजधानी होने के अलावा केंद्रशासित प्रदेश भी है। ऐसे में सुरक्षा संवेदनशील मुद्दा है।

बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री के घर के पास बम मिलने की घटना हो चुकी है। हालांकि, बम से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ था। चंडीगढ़ में ही सीएम भगवंत मान के घर के करीब बम बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications