शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट हुआ अब चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम, CM मान ने दिया संबोधन

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा की राजधानी में स्थित चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बदल दिया गया है। अब इस एयरपोर्ट को शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा। आज केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने इसका उद्धाटन किया। इस मौके केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के अलावा पंजाब के CM भगवंत मान, हरियाणा के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला और अनिल विज के साथ दोनों राज्यों के गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय और बीएल पुरोहित भी मौजूद रहे।

Recommended Video

    Mann Ki Baat: PM Modi का बड़ा ऐलान, बदला जाएगा Chandigarh Airport का नाम | वनइंडिया हिंदी *News
    Chandigarh airport renamed to Shaheed Bhagat Singh Airport

    पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब लौटकर कहा कि, शहीद भगत सिंह के 115वें जन्मदिवस पर यह शहीद-ए-आजम को एक छोटी सी श्रद्धांजलि है। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अब शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा। उन्‍होंने कहा कि, पहले की सरकार यह काम नहीं कर पाई थीं। हमने हरियाणा सरकार से बात की, और आज देखिए..आम आदमी पार्टी की सरकार ने शहीद-ए-आजम के नाम को कैसे आगे किया है। मुख्‍यमंत्री बोले- 'अब फिरोजपुर की शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी को भी अपडेट किया जाएगा और पंजाब को खुशहाल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।'

    Chandigarh airport renamed to Shaheed Bhagat Singh Airport

    एयरपोर्ट के नाम बदली के साथ ही पंजाब और हरियाणा सरकार के बीच 7 साल से चला आ रहा गतिरोध अब खत्‍म हो गया है। बता दें कि, सबसे पहले वर्ष 2007 में भगत सिंह के जन्म शताब्दी समारोह पर पंजाब सरकार की ओर से चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नामकरण शहीद-ए-आजम भगत सिंह करने की घोषणा की गई थी। हालांकि, हरियाणा और पंजाब विधानसभा ने कई बार प्रस्ताव पेश करने के बावजूद नाम नहीं बदल पाईं। अंतत: विगत 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात' रेडियो कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के नाम पर रखे जाने की घोषणा की।

    Chandigarh airport renamed to Shaheed Bhagat Singh Airport

    13 हवाई अड्डों के नामकरण की घोषणा
    सरकार इससे पहले देश के 13 हवाई अड्डों का नामकरण करने की घोषणा कर चुकी है, जिसमें कुछ राज्यों की ओर से नाम भी प्रस्तावित कर दिए गए हैं। वहीं, चंडीगढ़ एयरपोर्ट में भारत सरकार के अलावा पंजाब और हरियाणा सरकार की हिस्सेदारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+