अभी चुनाव होने पर हरियाणा में कांग्रेस की होगी शर्मनाक हार: सर्वे

BJP will get 7 out of 10 seats in Haryana: Survey
चंडीगढ़। अगर अभी चुनाव करवाये जाते हैं तो हरियाणा में भाजपा को 10 लोकसभा सीटों में से सात पर जीत मिलेगी। यह कहना है इंडिया टुडे सी वोटर द्वारा करवाये गये सर्वे का। सर्वे के अनुसार राज्‍य में कांग्रेस की शर्मनाक हार होगी और 2009 की 10 में से 9 सीट के मुकाबले पार्टी केवल एक सीट पर ही सिमट जाएगी, अन्‍य को दो सीटें मिलेंगी।

वहीं विधानसभा चुनाव में, सर्वे के अनुसार राज्‍य में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर तो उभरेगी लेकिन यहां भी त्रिशंकु जैसी स्थिति बन जाएगी। 90 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 39 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि कांग्रेस 40 के मुकाबले 22 सीटों पर ही सिमट जाएगी, जबक‍ि आम आदमी पार्टी को 13 सीटें प्राप्‍त होंगी।

यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि 'आप' को दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में 28 सीटें प्राप्‍त हुई थी, किसी पार्टी को बहुमत न मिल पाने से 'आप' ने कांग्रेस के समर्थन से दिल्‍ली में सरकार बनाई है, लेकिन अब पार्टी में आंतरिक कलह की भी चर्चा है, पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2014 में 200 सीटों पर उतरने का मन बनाया है।

हरियाणा, दिल्‍ली से सटा हुआ राज्‍य है, जहां भूपिंदर सिंह हुड्डा के नेतृत्‍व में कांग्रेस की सरकार है, सर्वे के अनुसार जिसे आगामी चुनाव में भारी हार का सामना करना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+