हरियाणा के 18वें राज्यपाल बने बंडारू दत्तात्रेय, केंद्र सरकार में 3 बार रह चुके मंत्री

चंडीगढ़। बंडारू दत्तात्रेय अब हरियाणा के राज्यपाल बन गए हैं। बंडारू ने राज्य के 18वें राज्यपाल के रूप में बीते रोज शपथ ग्रहण की। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति रवि शंकर झा ने नव नियुक्त राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को उनके पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि, बंडारू केंद्र सरकार में 3 बार मंत्री और 4 बार सांसद रह चुके हैं।

Bandaru Dattatreya New Governor Of Haryana

हरियाणा में बंडारू दत्तात्रेय ने सत्यदेव नारायण आर्य की जगह ली है, जिन्हें त्रिपुरा स्थानांतरित किया गया है। फिलहाल, बंडारू दत्तात्रेय 74 बरस के हो चुके हैं और यहां से पहले वह हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे। सरकार द्वारा हालिया फेरबदल में दत्तात्रेय (74) को हरियाणा स्थानांतरित किया गया, जबकि आर्य को त्रिपुरा भेज दिया गया।

हरियाणा की राजधानी स्थित राजभवन में आयोजित एक समारोह में दत्तात्रेय को जब पद की शपथ दिलाई, तो उस समय पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक वी पी सिंह बदनोर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी मौजूद थे।

Bandaru Dattatreya New Governor Of Haryana

इस अवसर पर, बंडारू ने कहा कि मैं अच्छे से अपने पद का इस्तेमाल करूंगा। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रवि शंकर झा ने उन्हें बधाइयां दीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+