Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ओमिक्रॉन के चलते हरियाणा में 26 जनवरी तक सभी स्कूल व कॉलेज बंद

पड़ोसी राज्यों सहित प्रदेश में तेजी से पैर पसारते कोरोना और इसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण हरियाणा सरकार ने सभी स्कूल व कॉलेजों को 26 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है।

चंडीगढ़, 10 जनवरी। पड़ोसी राज्यों सहित प्रदेश में तेजी से पैर पसारते कोरोना और इसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण हरियाणा सरकार ने सभी स्कूल व कॉलेजों को 26 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है। हालांकि इस दौरान ऑनलाइन क्लास के आयोजन पर कोई पाबंदी नहीं होगी।

schools

बता दें कि राज्य के सभी स्कूलों में 12 जनवरी तक पहले ही सर्दियों की छुट्टियां चल रही हैं। सीएमओ हरियाणा ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी देते हुए लिखा- हरियाणा सरकार ने #COVID19 महामारी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रदेश के सभी स्कूल तथा कॉलेजों को आगामी 26 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान ऑनलाइन शिक्षण जारी रहेगा, जिसमें स्कूल व कॉलेज आगामी परीक्षा की तैयारी पर केंद्रित होकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

सरकार के इस फैसले के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए राज्य के शिक्षामंत्री चौधरी कंवर पाल ने कहा, 'Covid-19 महामारी के बढ़ते मामलों के मध्यनजर विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतू सरकार द्वारा राज्य के स्कूलों तथा कॉलेजों को 26 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। ऑनलाइन शिक्षण जारी रहेगा, जिसमे आगामी परीक्षा की तैयारी पर केंद्रित होकर स्कूल व कॉलेज आवश्यक कार्रवाई करेंगे।'

यह भी पढ़ें: कोरोना का खतरा बढ़ा! तमिलनाडु में जल्लीकट्टू पर जारी हुई गाइडलाइन, आंध्र प्रदेश में लगा नाइट कर्फ्यू

मालूम हो कि हरियाणा में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना संक्रमण की दर राज्य में 5.31 फीसदी पर पहुंच गई है। कोरोना की बढ़ती दर पर विशेषज्ञों ने चिंता जताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि लोग इसी तरह लापरवाही बरतते रहे तो राज्य में कोरोना की स्थिति भयावह हो सकती है। इससे पहले हरियाणा सरकार ने घोषणा की थी कि वह 10 जनवरी तक 15-18 साल तक के सभी बच्चों का टीकाकरण करने की कोशिश करेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+