प्रियंका गांधी के पति पर सब खुल्लम-खुल्ला करेगी हरियाणा सरकार
चंडीगढ़। हरियाणा की भाजपा सरकार कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की दामाद राबर्ट वाड्रा के पीछे हाथ धो कर पड़ चुकी है। जानकारी के मुताबिक हरियाणा की मनोहर खट्टर सरकार अब राहुल गांधी के बहनोई और प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा मामले की जांच को सार्वजनिक करने जा रही है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि सरकार की ओर से रॉबर्ट वाड्रा के विवादास्पद भूमि सौदे को जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वाड्रा से जुड़ें जमीन मामले में उन्हें कई शिकायतें मिली है। ऐसे में अब उनकी सरकार इन शिकायतों पर की गई कार्रवाई को सार्वजनिक करने जा रही है। खट्टर ने साफ कर दिया है कि उनकी सरकार किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी।
गौरतलब है कि रॉबर्ट वाड्रा गुड़गांव जिले में रियल्टी कंपनी डीएलएफ के साथ 58 करोड़ रुपये के भूमि सौदे में नामजद हैं। राजधानी दिल्ली से सटे क्षेत्र में विवादास्पद भूमि सौदे में भी शिकायत है। कांग्रेस की सरकार जाने के बाद से ही राबर्ट वाड्रा के खिलाफ कार्रवाई शुरु हो गई।












Click it and Unblock the Notifications