ब्यूटी पार्लर में सजने आई दुल्हन पर एसिड अटैक, दुल्हन समेत 3 घायल

सादी के चंद घंटों पहले दुल्हन पर हुए इस हमले के बाद इलाके में लोगों में काफी गुस्सा है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक शहर के सराभा नगर में अपनी शादी के लिए ब्यूटी पार्लर में तैयार होने आई एक लड़की पर एक अज्ञात शख्स ने तेजाब फेंक दिया। 22 साल की लड़की पार्लर में ब्राइडल मेकअप करा रही थी कि अचानक एक लड़के ने उस पर तेजाब फेंक दिया।
ये सारी वारदात पार्लर में लगी सीसीटीवी में कौद हो गई, लेकिन हमलावर ने अपने चेहरे को रुमाल से ढंक रखा था जिसकी वजह से उसका चेहरा सामने नहीं आ पाया। तेजाब फेंकने के बाद वो वहां एक चिट्ठी फेंककर फरार हो गया। इस घटना में लड़की बुरी तरह झुलस गई हैं।
दरअसल इससे पहले भी हमवलावर लड़का लड़की को धमकी भरे फोन करता था कि वो या तो उससे शादी कर ले नहीं तो अंजाम भुगतने को तैयार रहे। जानकारों के मुताबिक तेजाब फेंकने वाला लड़का लड़की की सहेली का भाई। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को हिरासत में ले लिया है












Click it and Unblock the Notifications