पहले ही चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनी आप का चंडीगढ़ में 'विजय मार्च', आएंगे केजरीवाल

चंडीगढ़। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के नगर निगम चुनाव में सबसे ज्‍यादा सीटें जीतने की खुशी में आम आदमी पार्टी 'विजय मार्च' (आप) निकालेगी। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इसके लिए 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक सियासी दौरे पर रहेंगे। केजरीवाल चंडीगढ़ में 30 दिसंबर को आप के 'विजय मार्च' की अगुवाई करेंगे। इसके बाद 31 दिसंबर और 1 जनवरी को पटियाला और अमृतसर जाएंगे।

पहले ही चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनी आप

पहले ही चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनी आप

आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ में पहली बार नगर निगम चुनाव लड़ी। पहले ही चुनाव में वह सबसे बड़ी पार्टी बनी, और 35 में से 14 सीटें जीतीं। वहीं, इस चुनाव में भाजपा को तगड़ा झटका लगा। पिछली बार पूर्ण बहुमत से शहर सरकार बनाने वाली भाजपा 12 सीटों पर सिमट गई। वर्ष 2016 में 26‌ सीटों पर निगम चुनाव हुए थे, जिनमें 20 भाजपा को मिली थीं। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि, जनता उनके साथ है। अब वह चंडीगढ़ में आप के 'विजय मार्च' का नेतृत्व करेंगे।

भाजपा और कांग्रेस को हुआ बड़ा नुकसान

भाजपा और कांग्रेस को हुआ बड़ा नुकसान

चुनाव परिणाम आने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में जीत का जश्‍न मना। वहीं, एक आप प्रत्याशी अपनी जीत पर भावुक हुईं। पार्टी के एक नेता ने कहा कि, हमारी पार्टी चंडीगढ़ में पहली बार नगर निगम चुनाव लड़ी और पहले ही चुनाव में वह सबसे बड़ी पार्टी बन गई। भाजपा को 12 जबकि कांग्रेस को 8 सीटें मिलीं। बता दें कि, इस बार निगम में 9 सीटें बढ़ी हैं। पिछली बार 4 सीटें जीती कांग्रेस की सीटें दोगुनी हो गई हैं। शिअद को एक सीट मिली है। आप ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद का वार्ड जीत लिया।

यहां आप को 27.08 फीसदी वोट मिले

यहां आप को 27.08 फीसदी वोट मिले

इस चुनाव में भाजपा को 29.30 फीसदी जबकि आप को 27.08 फीसदी वोट मिले। पिछला रिकाॅर्ड देखें तो वोटों का नुकसान सबसे ज्यादा भाजपा को हुआ है। 2016 के चुनाव में भाजपा 20 सीटों पर जीती थी। वहीं अब, 29.79 फीसदी वोट पाकर वोट शेयर के मामले में कांग्रेस पहले नंबर पर है। और हुआ यह भी कि, इस निगम चुनाव में आप की लहर में भाजपा मजबूत गढ़ कहे जाने वाले वार्ड भी नहीं बचा सकी। वहीं, पहली बार निगम चुनाव लड़ी आप 35 में से 14 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+