हरियाणा में 3,000 अवैध कॉलोनियों को किया जायेगा नियमित
चंडीगढ़। हरियाणा में लगभग 3,000 कॉलोनियों को नियमित किया जाएगा और वहां बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।
हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि सरकार ने राज्य में ऐसी कॉलोनियों की पहचान कर ली है, जहां विशेष फार्मूले के तहत नियमित करने के लिए काम शुरू किया जाना है।
उन्होंने कहा कि इन कॉलोनियों के नियमन के माध्यम से वहां बिजली, सड़क, जल निकासी और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जा सकेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications