चंदौली: पंचायत के दौरान कमरे में विवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, मचा कोहराम

चंदौली के जमुर्खा गांव में एक विवाहिता के मायके और ससुराल पक्ष के बीच गुरुवार को पंचायत चल रही थी। उसी दौरान विवाहिता ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर पंखे से झूलकर आत्महत्या कर लिया। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहर

चंदौली, 19 अगस्त: चंदौली जिले के एक गांव में जिस महिला के लिए घर के बाहर ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के बीच पंचायत चल रही थी वही महिला कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरवाजा खुलने के बाद जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। मृतका के मायके पक्ष के लोगों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार्रवाई की जा रही है।

पहले भी कई बार हो चुकी थी पंचायत

पहले भी कई बार हो चुकी थी पंचायत

चंदौली जिले के जमुर्खा गांव के रहने वाले जितेंद्र राम की शादी सकलडीहा कोतवाली के उकनी वीरमराय गांव के रहने वाले राम मूरत की 22 वर्षीय बेटी इंदु देवी के साथ साल भर पहले हुई थी। शादी के बाद जब विवाहिता ससुराल आई तो उसके बाद से ही ससुराल में कहासुनी होने लगी। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि ससुराल के लोगों द्वारा उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। इसको लेकर दोनों पक्षों में कई बार पंचायत भी हुई। मौजूदा समय में विवाहिता अपने ससुराल में रह रही थी।

बाहर पंचायत और कमरे में की आत्‍महत्‍या

बाहर पंचायत और कमरे में की आत्‍महत्‍या

बताया जा रहा है कि गुरुवार को दोपहर में इंदु देवी के मायके के लोग उसके ससुराल में पहुंचे। इस दौरान विवाहिता को विदा कराने से संबंधित बातचीत चल रही थी। घर के बाहर पंचायत चल रही थी उसी दौरान विवाहिता अपने कमरे में चली गई। सायं करीब 3 बजे वह फांसी का फंदा लगाकर पंखे से झूल गई। दरवाजा खोलने के बाद परिजनों ने जब उसे देखा तो एक निजी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मायके पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

मायके पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

विवाहिता की मौत हो जाने के बाद मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता के पति और उसके भाई के खिलाफ तहरीर दिया। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित किया जाता था जिसके चलते ही उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। थाना प्रभारी विपिन कुमार का कहना है कि मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+