UP: लापता बेटी को खोजने के लिए 'खर्चा' मांग रहा था दरोगा, Audio Viral होने पर एसपी ने किया सस्पेंड

UP News: चंदौली जनपद में एक लापता हुई बेटी को खोजने के लिए उसके पिता से दरोगा ने रुपए मांगे। इसका ऑडियो वायरल होने के बाद चंदौली एसपी ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया।

UPs Chandauli SP suspends inspector after audio goes viral

UP Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद में एक गांव की रहने वाली युवती अपने घर से अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद जब युवती के बारे में जानकारी नहीं मिली तो उसके पिता कोतवाली पहुंचे। कोतवाली पहुंचकर उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया।

मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस उनकी बेटी को नहीं खोज पाई तो वे पुनः पुलिस के पास पहुंचे और बेटी व बेटी के लोकेशन के बारे में पुलिस कर्मियों से पूछताछ करने लगे। आरोप है कि बेटी की तलाश करने के लिए एसआई संतोष कुमार द्वारा पीड़ित पिता से रुपए मांगे गए।

दरोगा द्वारा कहा गया कि गायब हुई बेटी को खोजने में जो खर्च आएगा उसे तुम्हें देना पड़ेगा। मोबाइल पर दरोगा और युवती के पिता के बीच हुई बातचीत की ऑडियो चंदौली के लोकल न्यूज़ ग्रुप में वायरल होने लगी। वायरल होने के बाद एसपी चंदौली ने इसे गंभीरता से लिया।

इस मामले की जांच क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक चंदौली अंकुर अग्रवाल द्वारा अस्थाई संतोष कुमार को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया। एसआई के सस्पेंड होने के बाद चंदौली जिले में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

वहीं गायब हुई बेटी के पिता का कहना है कि उनके पास इतने रुपए नहीं है कि वह पुलिस को दे पाएं। पुलिस द्वारा रुपए की डिमांड की जा रही थी उन्होंने देने में असमर्थता जाहिर की थी।

इस बारे में चंदौली पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा मीडिया को बताया गया कि एसआई द्वारा एक मुकदमे की विवेचना के एवज में रुपए की मांग की जा रही थी। इसका ऑडियो वायरल हुआ था, वायरल होने के बाद मामले की जांच कराई गई जिसमें दोषी पाए जाने के बाद एसआई के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+